23 APRTUESDAY2024 1:07:08 PM
Nari

अपनी ऐश के लिए मां ने बेची ममता, नही आया बच्चों पर रहम

  • Edited By khushboo aggarwal,
  • Updated: 10 Sep, 2019 06:17 PM
अपनी ऐश के लिए मां ने बेची ममता, नही आया बच्चों पर रहम

मां के लिए अपने बच्चे से बढ़ कर कुछ नही होता है लेकिन जब मां ही पैसों के लिए अपनी ममता का गला घोंट कर अपने बच्चों को बेच दें इससे बुरी बात बच्चों के लिए ओर कुछ नही हो सकती हैं। सिक्की शहर की रहने वाली 20 वर्षीय महिला नेे खुद को पुलिस से बचाने व क्रेडिट का बिल अदा करने के लिए अपने दो जुड़वा बच्चों को बेच दिया। 

6 लाख 56 हजार रुपये था कार्ड का बिला

जानकारी के अनुसार महिला के क्रेडिट कार्ड का बिल 6 लाख 56 हजार रुपये आया था। जिसे वह चुका नही पा रही थी, जिस कारण पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था।  पुलिस से बचने व क्रेडिट का बिल अदा करने के लिए महिला ने अपने दो जुड़वा बच्चों को बेचा था। महिला के बच्चे अभी दो हफ्ते के भी नही हुए ते। इतना ही नही इन बच्चों को खरीदने वाले परिवार के लोग महिला के घर से 700 किलोमीटर की दूरी पर ही रहते थे। इस कानून के तहत लोगों को 10 साल तक की सजा हो सकती हैं।

PunjabKesari,Nari

 महिला ने बच्चों को बचने के बाद जो पैसे मिले उससे नया फोन खरीदा व क्रेडिट कार्ड का बिल अदा किया। पुलिस को जब इस बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने बच्चों को बचा कर महिला के माता- पिता को सौंप दिया हैं। इस घटना के बाद महिला व उसके पति को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। 

बच्चों को समझा था बोझ

महिला ने सितंबर महीने में प्रीमैच्योर जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था। बच्चो के जन्म के बाद महिला का पार्टनर व उसके परिवार वाले अस्पताल न ही आए थे। उन्होंने महिला की किसी भी तरह से मदद नही की। जिस कारण महिला को वह बच्चे बोझ लगने लगे थे। इतना ही नही जब महिला ने अपना एक बच्चा 4.5 व दूसरा 2 लाख में बेचा तो उसका पार्टनर भी उसमें से अपना हिस्सा मांगने लगा। 

 

 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News