स्ट्रॉबेरी स्वाद ही नही सेहत के लिए भी काफी अच्छी होती है लेकिन मेलबर्न की इस महिला को स्ट्रॉबेरी खाना काफी महंगा पड़ गया। स्ट्रॉबेरी खाने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।
बर्थ-डे केक पर लगी थी स्ट्रॉबेरी
30 साल की महिला अपने बच्चों व पति के साथ अपना जन्मदिन मना रही थी। इसी दौरान उसने केक पर लगी स्ट्रॉबेरी खा ली। जैसे ही उसने स्ट्रॅाबेरी खाई उसे लगा की उसके गले में कुछ अजीब सा लगा है। उसके बाद गले में दर्द रहने के कारण वह ठीक से बोल भी नही पा रही थी। इतना ही नही उसे लगातार गले मेें दर्द भी हो रहा था।
अस्पताल में है भर्ती
महिला के सौतेले पिता ने बताया कि स्ट्रॉबेरी के साथ एक सुई खाने के कारण उनकी बेटी को अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा है। महिला को इमरजेंसी में अस्पताल में भर्ती कर डॉक्टर्स ने एक्स - रे किया। उन्होंने कहा कि गले में कुछ है और वह नीचे की तरफ जा रहा हैं। सुई स्ट्रॉबेरी के साथ पूरी तरह से चिपकी हुई थी। जिस कारण उसे इस बारे में पता नही लगा वह उसे खा गई लेकिन जब उसे इस बारे में पता चला तो वह काफी हैरान हुई।
लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP