24 APRWEDNESDAY2024 8:25:00 PM
Nari

धार्मिक जगहों के साथ इस जगह पर लें घूमने का भरपूर आंनद

  • Updated: 23 Aug, 2017 04:47 PM
धार्मिक जगहों के साथ इस जगह पर लें घूमने का भरपूर आंनद

वीकेंड का प्लान बनाते समय आप कई बार ऐसी जगहों के बारे में सोचते है जहां पर घूमने के साथ-साथ आपकी तीर्थयात्रा भी हो जाएं। आज हम आपको ऐसी ही जगह के बारे में बताने जा रहे है जहां पर छुट्टी मनाने के साथ आप धार्मिक स्थलों का भी भरपूर मजा ले सकते है। होशंगाबाद में स्थित पचमढ़ी मध्य भारत का खुबसूरत और सबसे फेसम धार्मिक स्थल है। प्रकृतिक नजारों से भरपूर इस जगह पर आपकी छुट्टीयों के साथ ही तीर्थयात्रा भी हो जाएगी।

PunjabKesari

1. पंचमढ़ी
मध्य भारत में स्थित इस प्रदेश को सतपुड़ा की रानी कहा जाता है। पहाड़ियों के बीच में बसे इस शहर की खुबसूरती देख कर आपका मन यहां से जाने को ही नहीं करेगा। यहां पर मौजूद हरी-भरी घास, जामुन, साज, साल, चीड़, देवदारु, सफेद ओक, यूकेलिप्टस, गुलमोहर और जेकेरेंडा के सुंदर पेड़ो को देख कर आप हैरान रह जाएंगे।

PunjabKesari

2. महादेव का मंदिर
पंचमढ़ी को भगवान महादेव का दूसरा घर कहा जाता है। शायद इसलिए यहां पर आपको सबसे ज्यादा महादेव के मंदिर देखने को मिलते है। पुरानी कथाओं के अनुसार यहां पर भगवान शिव ने भस्मासुर को वरदान दिया था जिसके कारण उन्होंने इस जगह पर शरण ली थी। उनकी शरण लोनी वाली जगहों यानि उनकी पांच मढ़ी पर इस जगह का नाम पंचमढ़ी पड़ गया।

PunjabKesari

3. पंचमढ़ी के जंगल
राष्ट्रीय उद्यान का भाग होने के कारण आपको यहां पर चारों तरफ जंगल ही जंगल दिखाई देंगे। यहां पर बनी गुफाें बहुत ही पुराने समय की है। इस स्थान की खोज 1862 में कैप्टन जे. फॉरसोथ ने की थी। यहां के जंगलों में आपको बाघ, तेंदुआ, सांभर, चीतल, गौर, चिंकार और भालू आदि बहुत से जंगली जानवर देखने को मिल सकते है। इस जगह की खासियत यह है कि यहां का मौसम हमेशा ही ठंडा रहता है।

PunjabKesari

4. पंचमढ़ी के झरने
यहां पर देखने के लिए आपको बहुत से झरने मिल जाएंगे। पिकनिक स्पॉट के नाम से मशहूर बी फॉल्स झरने ऊंचाई से गिरते समय बिलकुल मधुमक्खी की तरह लगता है। इसके अलाव घूमने के लिए यहां पर डचेज फॉल भी है। जहां पर जाने के लिए आपको करीब डेढ़ कि.मी चलना पड़ता है। जिसमें से करीब 700 मीटर की रास्ता पहाड़ की ढलान और घने जंगल से होते हुए निकलता है।

PunjabKesari

5. मंदिर और गुफाएं
पंचमढ़ी में अपने घूमने की शुरुआत आप यहां की गुफाओं और मंदिरों से कर सकते है। यहां पर मौजूद छोटी पांच गुफाओं को बौद्धकालीन गुफाएं भी कहा जाता है। इसके अलाव यहां के मंदिर देखने के लिए आपको अपना पूरा एक दिन देना पड़ता है। यहां के सबसे मशहूर मंदिर गुप्त महादेव में जाने के लिए आपको पहाड़ियों के बीच से गुजरना होता है।

PunjabKesari

6. अन्य जगहें
मंदिरों के अलावा आप यहां पर बहुत से झरनों और नदियों का आंनद उठा सकते हो। यहां पर आपको डोरोथी डीप रॉक शेल्टर, जलावतरण, सुंदर कुंड, इरन ताल, धूपगढ़, सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान आदि जगहें देखने के लिए मिल जाएगी। यहां की सबसे ऊंची चोटी से धूपगढ़ से आपको तरफ चौरादेव, बीच में महादेव तथा दाईं ओर नागफनी पहाड़ दिखाई देता है। यहां के जंगलों में जाने से पहले अपने लिए गाइड जरुर लें।

PunjabKesari

Related News