पति व पत्नी के बीच अक्सर ही छोटे- मोटे झगड़े होते रहते है लेकिन अपने पति लेकेंद्र सिंह से हुए झगड़े से नाराज पत्नी सरोज ने ऐसा कदम उठाया जिससे उसकी व उसके 1 साल के बेटे विष्णु की जान चली गई। सरोज ने अपने 2 साल के मासूम बेटे को गोद में बैठाकर आत्मदाह कर लिया।
उत्तर प्रदेश के उरई में सोमवार को लेकेंद्र सिंह व उनकी पत्नी सरोज के बीच साथ रहने को लेकर झगड़ा हुआ था। लेकेंद्र अपनी नौकरी के कारण राजकोट में रहता था। सरोज शुरु से ही अपने दो साल बेटे विष्णु व परिवार के साथ गांव में रहती थी। उसकी पत्नी सरोज चाहती थी कि वह उसके साथ रहे लेकिन लेकेंद्र उसे अपने काम की मजबूरी के चलते वह उन्हें साथ रख नही सकता था।
बच्चे की उसी समय हुई मौत
अपने पति से गुस्साई सरोज ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। उसके बाद बेटे विष्णु को गोद में बैठाकर खुद पर मिट्टी का तेल डाल कर आग लगा ली। उस समय उसकी जेठानी गीता घर पर अकेली ही थी। कमरे से लपटे व चीख की आवाज सुन कर वह हैरान रह गई। उन्होंने शोर मचा कर लोगों को इक्ट्ठा किया व दरवाजा तोड़कर दोनों मां व बेटे को बाहर निकाला लेकिन तब तक विष्णु की मौत हो चुकी थी।
रास्ते में हुई सरोज की मौत
बच्चे की मौत के बाद परिवार वाले सरोज को अस्पताल लेकर जा रहे थे लेकिन उसने भी रास्ते में ही अपना दम तोड़ दिया। वहीं एएसपी ने फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल की छानबीन भी की जा रही है।
लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP