16 APRTUESDAY2024 2:42:57 PM
Nari

इन 5 कारणों से लड़कों को पसंद आती हैं खुद से बड़ी लड़कियां!

  • Edited By Nisha thakur,
  • Updated: 07 Sep, 2018 03:19 PM
इन 5 कारणों से लड़कों को पसंद आती हैं खुद से बड़ी लड़कियां!

कहते हैं प्यार में ना रंग देखा जाता है, ना ही रूप और ना ही किसी की उम्र। ये तो एक एेसी फीलिंग है जो किसी भी इंसान के लिए कभी भी पैदा हो सकती है। वैसे तो हमारे देश भारत में कई सालों से यही प्रथा चली आ रही है कि शादी करने के लिए लड़के बड़े और लड़कियां छोटी होनी चाहिए। मगर अब यह परम्परा धीरे-धीरे बदल रही है। अब लड़के खुद से बड़ी उम्र वाली लड़कियों को अपना लाइफ पार्टनर बनाना पसंद कर रहे हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण हैं प्रियंका और निक का रिश्ता। 

PunjabKesari


निक जोनस ने बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का लौहा मनवा चुकीं प्रियंका चोपड़ा को अपना लाइफ पार्टनर चुना है। आपको बता दें, निक 25 साल के हैं और प्रियंका 36 साल की। दोनों की उम्र में 11 साल का गैप है। पीसी से 11 साल छोटे होने के बावजूद भी निक को प्रियंका बहुत अट्रैक्टिव लगती हैं। उन्होंने अपने इंटरव्यू में कहा, 'प्रियंका की खूबसूरती के अलावा कई और एेसी बातें है जो उनको अपनी ओर खिंचती हैं।' वैसे आपको बता दें, निक प्रियंका से भी बड़ी उम्र वाली लड़कियों को डेट कर चुके हैं। 

 

तो चलिए जानते हैं वह कौन सी बाते हैं जो पुरुषों को अपने से बड़ी उम्र की महिलाओं के प्रति आकर्षित करती हैं।

 

 

1. इंटेलिजेंसी
लड़कों को अपनी उम्र से बड़ी लड़कियां उनके तेज दिमाग के कारण भी बहुत पसंद आती है। वह उनकी इंटेलिजेंस पर मर-मिटते हैं। हाल ही में जब निक से पूछा गया कि उनको प्रियंका क्या खूबी पसंद है तो उन्होंने कहा,' वह प्रियंका की खूबसूरती नहीं बल्कि उनकी इंटेलिजेंसी पर फिदा है।' 

PunjabKesari

2. भरपूर आत्मविश्वास 
अधिक उम्र वाली महिलाएं खुद को दूसरों से बेहतर समझने लगती है। इसके साथ ही उनमें भरपूर आत्मविश्वास होता है। आत्मविश्वास से भरी हुई और खुद को समझने वाली लड़कियां पुरूषों को बहुत पसंद आती हैं। 

 

3. रिश्ते को लेकर गंभीर
खुद से बड़ी उम्र वाली महिलाएं पुरूषों को इसलिए भी बहुत पसंद होती है क्योंकि वह अपने हर रिश्ते को गंभीरता से लेती हैं। हर रिश्ते को ईमानदारी और गंभीरता से निभाना उनको अच्छे से आता है। वैसे भी लड़कों की वह लड़कियां पहली पसंद होती है जो उनको और उनके प्यार को गंभीरता से लेती हो। 

 

4. इमोशनली स्ट्रोंग
बड़ी उम्र वाली लड़कियां इमोशनली बहुत ज्यादा स्ट्रोंग होती हैं। वह अपने पार्टनर को बड़ी से बड़ी मुसीबत से बाहर निकाल लाती है। जबकि कम उम्र की लड़कियों से एेसा स्पोर्ट मिलना थोड़ा मुश्किल होता है। यही वजह है की लड़के बड़ी उम्र की महिलाएं को अपना लाइफ पार्टनर बनाना चाहते हैं। 

PunjabKesari

5. सीधी-सीधी बात 
अधिक उम्र की लड़कियों में आत्मविश्वास अधिक होता है। वह अपने विचार बताने के लिए बिल्कुल हिचकिचाती नहीं है। उनकी यही बात मर्दों पसंद आती है। 
 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News