24 APRWEDNESDAY2024 2:04:51 PM
Nari

आखिर डिलिवरी के बाद घी खाना क्यों है जरूरी?

  • Edited By Nisha thakur,
  • Updated: 09 Sep, 2018 11:41 AM
आखिर डिलिवरी के बाद घी खाना क्यों है जरूरी?

डिलिवरी के बाद महिलाओं को अपने खान-पान का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। इन दिनों उनके द्वारा खाए जाने वाली किसी भी चीज का सीधा असर बच्चे की सेहत पर पड़ता है। इसी वजह से कुछ लोग महिलाओं को डिलिवरी के बाद घी खाने से रोकते हैं जो की एकदम गलत है। आपको जानकर हैरानी होगी घी खाना ना सिर्फ मां बल्कि बच्चों के लिए भी फायदेमंद होती है। 


क्यों होता है घी फायदेमंद?

घी में वेजिटेबल ऑयल की तुलना में अधिक पौषक तत्व होते हैं इसलिए ऑलिव ऑयल के बाद घी ही स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती है। मगर 2 या 3 से ज्यादा चम्मच घी खाने से नुकसान भी हो सकता है।  


तो आइए जानते हैं घी खाने से मां और बच्चे को होने वाले लाभों के बारे में। 

PunjabKesari

1. बच्चे को जन्म देने के बाद मां के शरीर में  बहुत ज्यादा कमजोरी आ जाती है। इसके साथ ही हड्डियों को पहले से ज्यादा ग्रीस की जरूरत पड़ती है। जोड़ों में आई चिकनाई की कमी को पूरा करने के लिए घी का सवेन का बहुत जरूरी होता है। 

 

2. बच्चा जन्म के 6 महीने तक मां के दूध पर निर्भर रहता है। एेसे में  बहुत जरूरी है कि मां अपनी डाइट में एेसी चीजों को शामिल करें जिसमें भरपूर मात्रा में पौषक तत्व मौजूद हो। एेसे में बच्चे को स्वस्थ रखने के लिए अपनी डाइट में घी जरूर शामिल करें। 

 

3. कुछ महिलाओं को डिलवरी के पहले और बाद में पेट से संबंधित समस्याएं होने लगती है। पेट की परेशानियों से राहत पाने के लिए घी खाएं। घी में पाए जाने वाले पौषक तत्व कब्ज और गैस जैसे परेशानियों से राहत दिलती है। 

 

4. जो महिलाएं माइग्रेन की मरीज हैं वो डिलीवरी के बाद घी का इस्तेमाल जरूर करें। घी को खाने से माइग्रेन के दर्द से राहत मिलती है।
 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News