19 APRFRIDAY2024 9:05:02 PM
Nari

ओह! तो इसलिए अपने रिश्ते को किसी के साथ शेयर नहीं करते लोग

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 04 Sep, 2018 10:17 AM
ओह! तो इसलिए अपने रिश्ते को किसी के साथ शेयर नहीं करते लोग

प्यार करने के बाद लोग अपने रिलेशनशिप में आगे तो बढ़ जाते हैं लेकिन वह उसे दुनिया से राज रखते हैं। सिर्फ परिवार के लोगों से ही नहीं, कुछ कपल्स अपने रिश्ते की बात दोस्तों से भी छिपाते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि वह ऐसा क्यों करते हैं। अपना रिश्ता सबसे छुपाने के कई कारण हो सकते हैं और आज हम आपको ऐसी ही कुछ वजहों के बारे में बताने जा रहे हैं। चलिए जानते हैं आखिर क्यों लोग अपने रिश्‍ते को दुनिया के सामने लाने से क्‍यों कतराते हैं।
 

1. दोहरी मानसिकता
दोहरी मानसिकता रखने वाले लोग भी अक्सर अपने रिश्ते को सबसे छिपाते हैं। ऐसे लोगों के मन में कुछ और ही होता है और वे दिखाते कुछ और हैं।

 

2. लोगों के कमेंट्स के कारण
कुछ लोग अपनी रिलेशनशिप को इसलिए भी शेयर नहीं करते क्योकि उन्हें हमेशा इस बात का डर लगा रहता है कि लोग उसे उसका नाम लेकर ताने मार सकते हैं। वहीं, कई बार लोग इस वजह से भी इस बारे में किसी को नहीं बताते क्योंकि लोग उसका नाम जोड़कर कोई न कोई कमेंट भी मार सकते हैं।

 

3. सामाजिक बंदिशों के कारण
आज भले ही जमाना बदल गया हो लेकिन लोगों की सोच वैसी की वैसी ही है। आज भी लोग लिव इन या अन्य रिलेशनशिप को स्वीकारते नहीं और इसी डर के कारण लोग अपने रिश्ते को सभी से छिपाते हैं।

 

4. दूसरों के साथ भी संबंध होना
कुछ लोग ऐसे होते हैं जो एक समय में ही अधिक लोगों को डेट करते हैं। इस तरह के लोग भी अपने रिश्ते को किसी के सामने नहीं आने देते और वह इसे सीक्रेट रखना ही पसंद करते हैं।

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News