23 APRTUESDAY2024 4:53:11 PM
Nari

डिलीवरी के बाद मोटी क्यों हो जाती हैं भारतीय महिलाएं? जानिए 6 बड़े कारण

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 09 Jul, 2019 04:21 PM
डिलीवरी के बाद मोटी क्यों हो जाती हैं भारतीय महिलाएं? जानिए 6 बड़े कारण

एक औरत जैसे ही प्रेग्नेंसी कंसीव करती है, उसके शरीर में कई तरह के बदलाव होने शुरु हो जाते हैं। धीरे-धीरे शरीर फूलने लगता है जोकि नैचुरल प्रोसेस है क्योंकि इस दौरान बच्चे की ग्रोथ होती है लेकिन अक्सर महिलाएं डिलीवरी के बाद पहले जैसी स्लिम नहीं हो पाती बल्कि उनका वजन और बढ़ जाता है, खासकर ऐसा भारतीय महिलाओं के साथ होता है।

 

10 में से 6 महिलाएं बच्चा पैदा करने के बाद मोटी हो जाती है और पहले जैसी फिट नहीं हो पाती जिसका पहला कारण महिला की खुद को लेकर लापरवाही होती है। इसका सबसे अधिक असर उसके वजन पर ही दिखाई देता है हालांकि डिलीवरी के बाद महिलाओं का वजन बढ़ने के और भी कई कारण भी होते हैं जैसे...

1. डिलीवरी के बाद खाने-पीने से जुड़ी खराब आदतें उनके वजन को बढ़ा देती हैं। बेवक्त खाना और एकदम से ज्यादा खा लेना मोटापे की सबसे बड़ी वजह है। वहीं अगरआप अनहैल्दी खा रही हैं तो पोषण कम, मोटापा ज्यादा मिलेगा।
2. प्रेग्नेंसी के बाद शरीर कमजोर पड़ जाता है, इस दौरान महिलाएं भरपूर खाती है, ज्यादा नींद लेती है और फिजिकल एक्टिविटी ना के बराबर करती हैं तो ऐसे में वजन बढ़ना तो तय है।
3. वहीं कुछ महिलाएं तनाव की शिकार भी हो जाती है और ड्रिप्रेशन-स्ट्रेस वजन को बढ़ाता है। कई शोधों में ये साबित हो चुका है कि तनाव से वजन बढ़ता है। हर वक्त सोच में डूबा रहने महिलाओं के वजन बढ़ने का कारण बनता है, खासकर भारतीय महिलाएं, घर के माहौल में इस कद्र फंस जाती है कि अपना ध्यान रखना भूल जाती है।
4. कई बार प्रेग्नेंसी के बाद महिलाएं हाइपोथायरॉयड की शिकार हो जाती है जो वजन बढ़ाता है।
5. सिजेरियन डिलीवरी वाली महिलाएं भी मोटी हो जाती है क्योंकि सर्जरी के दौरान वह कई तरह की दवाइयां लेती हैं और हैवी एक्सरसाइज से परहेज करती हैं, नतीजा वजन बढ़ना है।
6. अगर डिलीवरी के बाद पीरियड्स अनियमित हो जाए तो भी वजन बढ़ने लगता है।

PunjabKesari

अब कुछ ध्यान देने वाली बातें

1. प्रेग्नेंसी के तुरंत बाद ही वजन कम करने की ना सोचे और ना ही हैवी एक्सरसाइज करें। अपनी डाइट सही रखें। 
2. स्तनपान ज़रूर करवाएं, इससे आपका वजन कम होगा। स्तनपान के दौरान महिला का शरीर करीब 500 कैलोरी खर्च करता है, जिससे वज़न कम करने में मदद मिलती है।
3. किसी तरह का स्ट्रैस ना लें।
4. कम से कम आठ घंटे सोएं।
5. बिना डॉक्टरी सलाह के किसी भी प्रकार की दवा ना लें।
6. धीरे-धीरे चलना फिरना शुरू करें, हलकी एक्सराइज करें जिससे शरीर पर ज्यादा जोर ना पड़े। 

प्रेगनेंसी के बाद कैसे कम करें पेट?

पेट की चर्बी से तो बहुत सारी महिलाएं परेशान रहती हैं। इसके लिए आपको हैल्दी खाना है। और सैर, योग व हल्की एक्सरसाइज का सहारा लेना है। प्रेग्नेंसी के बाद पेट कम करने के लिए आप अनुलोम-विलोम, उठक-बैठक, पेट के निचले हिस्से की एक्सरसाइज कर सकते हैं। साथ ही सौंफ-अजवाइन का गर्म पानी पीना है।

PunjabKesari

डाइट में जरूर खाएं ये चीजें

1. बहुत सी महिलाओं को इस दौरान कब्ज की समस्या भी रहती हैं इसलिए फाइबर युक्त चीजें खाएं।  महिलाओं को सबसे ज्यादा प्रोटीन की आवश्यकता होती है। इसके लिए आप डाइट में दलिया, हरी सब्जियां, फल, दालें, दूध, दही, सूखे मेवे, अंडा व मांस-मछली खाएं।

2. वहीं खून की मात्रा बढ़ाने के लिए आयरन (iron in hindi) व फोलिक एसिड से भरपूर भोजन जैसे पालक, मेथी, अंजीर आदि खाना चाहिए। लिक्विड डाइट भी जरूर लें जैसे आठ से दस गिलास पानी, नारियल पानी, सौंफ का पानी, फलों का जूस आदि भी पीना चाहिए।

PunjabKesari

क्या ना खाएं?

गैस बनाने वाली चीजें जैसे गोभी
खट्टी, तली, मसालेदार चीजें ना खाएं
कॉफी व चॉकलेट कम खाएं।
कोल्डड्रिंक व सोडा ना पियें।
शराब-सिगरेट से दूरी बनाएं

डिलीवरी के बाद महिला को सही होने में कितना समय लगता है?

नार्मल डिलीवरी में औरत के शरीर को ठीक होने में 4 से 6 हफ्ते का समय लग सकता है जबकि सिजेरियन में 4 से 6 माह का हालांकि यह समय हर माँ के लिए अलग अलग हो सकता है।

 

याद रखें अगर आप हैल्दी खाएंगे और योग व एक्सरसाइज करते रहेंगे तो आपका वजन कंट्रोल में रहेगा। जितना हो सके तनाव मुक्त रहें।

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News