19 APRFRIDAY2024 4:09:40 AM
Nari

कहीं आप भी तो नहीं कर देती प्रैग्नेंसी के इन शुरूआती संकेतों को इग्नोर

  • Updated: 14 Jul, 2018 11:07 AM
कहीं आप भी तो नहीं कर देती प्रैग्नेंसी के इन शुरूआती संकेतों को इग्नोर

 प्रेग्नेंसी की पहचान : जब आप गर्भधारण करने की कोशिश करती है तो ऐसे संकेत ढूढ़ती है, जिससे आपको प्रैग्नेंसी का पता चल सके। आपको जानकर हैरानी होगी कि पेट में हल्की-सी ऐंठन या घबराहट भी गर्भधारण का संकेत होता है। मगर अक्सर आप ऐसे संकेतों को इग्नोर कर देती है। ज्यादातर महिलाएं चक्कर आना, उल्टी होना, पीरियड्स मिस होना जैसे संकेतों से ही प्रैग्नेंसी कंफर्म होने का पता लगाती है लेकिन इसके अलावा ऐसे और बहुत से संकेत होते हैं, जोकि प्रैग्नेंसी की और इशारा करते हैं। आज हम आपको गर्भावस्था के ऐसे ही कुछ संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं।

 

1. निप्पल में सिहरन
यह गर्भाधारण का पहला लक्षण हो सकता है और कुछ महिलाएं इसे गर्भधारण के मात्र एक हफ्ते बाद ही महसूस करने लगती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि गर्भावस्था वाले हार्मोंन्स आपके शरीर में रक्त प्रवाह को बढ़ा देते हैं।
 

2. बीमार महसूस करना
यह प्रैग्नेंसी के शुरूआती संकेतों में से एक है। कुछ महिलाएं इस स्थिति का सामना नहीं करती है लेकिन ज्यादा महिलाएं को इसका अनुभव होता है। हालांकि वह शारीरिक तौर पर बीमार नहीं होती लेकिन फिर भी बह बैचेनी महसूस करती हैं। इसे मार्निंग सिकनेस भी कहा जाता है। मगर यह किसी समय भी हो सकता है। यह लक्षण महिलाओं में कम से कम 6 महीने तक दिखाई देता है।
 

3. थकान महसूस करना
गर्भावस्था वाले हार्मोंन्स ही इसके कारण बनते हैं। क्योंकि आपका शरीर इनका निर्माण शुरू करता है इसलिए आप थका हुआ, अपसेट और भावुक महसूस कर सकती है। हालांकि बीमार महसूस किए जाने के कारण कुछ महिलाओं में यह लक्षण दिखाई नहीं देता। मगर कई बार महिलाएं 1-3 महीने तक थका हुआ महसूस करती है।
 

4. स्पॉट्स का उभरना
यह गर्भवती महिलाओं को सर्वाधिक डराने वाली स्थिति है लेकिन यह असामान्य नहीं है। ज्यादातर महिलाएं जब 6 हफ्ते की गर्भवती होती है तो उनके चेहरे पर स्पॉट नजर आने लगते हैं, जिनका रंग गुलाबी या भूरा होता है। विशेषज्ञों के अनुसार, डॉक्टरों को असल में पता नहीं होता कि ऐसा क्यों हो रहा है लेकिन कहा जाता है कि इसका संबंध गर्भपात के विकास से होता है। अगर आपको अधिक रक्तस्त्राव या असामान्य रक्तस्त्राव महसूस हो तो डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।
 

5. सूजे हुए या नर्म वक्ष
मासिक धर्म के दौरान ज्यादातर महिलाओं को अपने वक्ष अधिक संवेदनशील महसूस होते हैं। यह स्थिति गर्भावस्था की प्रारंभिक में और भी खराब हो जाती है। महिलाएं प्रैग्नेंसी के 6वें हफ्ते में इसे नोटिस करना शुरू करती है। यह पहली तिमाही के दौरान तक रह सकती है। कुछ महिलाओं को उनके वक्ष बड़े दिखाई देते हैं और त्वचा के नीचे उन्हें नाड़िया साफ दिखाई देने लगती हैं।
 

6. बार-बार पेशाब आना
ज्यादातर महिलाएं जब प्रैग्नेंसी के 6वें हफ्ते में होती है तो उन्हें लगातार पेशाब करने की इच्छा महसूस होने लगती है। गर्भवास्था के हार्मोंन्स और आपके सिस्टम में ज्यादा रक्त होने का मतबल है कि गुर्दे हर चीज को क्रियाशील रखने के लिए ज्यादा मेहनत कर रहे हैं। हालांकि इसमें डरने की कोई बात नहीं है। मगर पेशाब करते समय अगर आपको जलन या दर्द हो तो डॉक्टर से संपर्क करें। क्योंकि यह यूरिन इंफैक्शन का संकेत हो सकता है।
 

7. निप्पल का रंग गहरा होना
कई महिलाओं को गर्भावस्था के पहले कुछ हफ्तों में अपने निप्पल अधिक गहरे रंग के दिखाई देने लगते हैं। इसके अलावा उन्हें निप्पल्स में अधिक उभार और अकड़न भी महसूस होने लगती है।

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News