20 APRSATURDAY2024 2:17:35 PM
Nari

विदेश में जब तिरंगे का हुआ अपमान तो भारत की इस बेटी ने दिया मुंहतोड़ जबाव

  • Edited By khushboo aggarwal,
  • Updated: 19 Aug, 2019 04:48 PM
विदेश में जब तिरंगे का हुआ अपमान तो भारत की इस बेटी ने दिया मुंहतोड़ जबाव

15 अगस्त के दिन एक तरफ भारत के लाल किले में स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया जा रहा था वहीं लंदन में भारतीय तिरंगें के साथ एक घटना घटी। वहां पर कुछ लोगों ने तिरंगे का अपमान किया, जिस पर भारत की बेटी व महिला पत्रकार पूनम जोशी ने उन सबको बड़े ही मजबूत तरीके से जवाब दिया। भारत की इस बेटी ने उन लोगों को ऐसा जवाब दिया कि आज इस बेटी का नाम पुरी दुनिया में बड़े ही शान से लिया जा रहा है, उसके साथ ही भारत देश को भी सलाम किया जा रहा है। 

ये था पूरा मामला

जिस समय भारत में जश्न मनाया जा रहा था उसी समय लंदन में भारतीय हाई कमीशन के बाहर आजादी का जश्न मनाया जा रहा था। जब हाई कमीश्न के बाहर तिरंगा फहराया जा रहा था तभी 100 पाकिस्तानी व खालिस्तानी समर्थको ने वहां पर पहुंच कर प्रदर्शन करना शुरु कर दिया। इस दौरान उन्होंने तिरंगे का अपनमान किया। तिरंगे को पैरों में फेंक कर उस पर पैर मारे। इस मौके पर वहां पर उपस्थित एक महिला पत्रकार व भारत की बेटी पूनम जोशी खुद को रोक न पाई और उन्होंने सभी लोगों को इसका मुंह तोड़ जबाव दिया। 
उन्होंने पाकिस्तान व खालिस्तान का समर्थन करने वाले सभी समर्थको से तिरंगा छीन लिया। इतना ही नही इसके ट्वीट करके कहा कि यह तब होता है जब 1000 बकरियों को 2 भारतीय शेरों का सामना करने के लिए भेज दिया हो, वहीं यहां तो 100 पाकिस्तानी लोगों ने हमारा झंडा छीन लिया था तब 1 भारतीय महिला उससे वापिस ले आई।

 

 

20 साल से विदेश में है पूनम

पूनम ने अपनी बात शेयर करते हुए कहा कि वह उन्हें भारत देश से बहुत ही प्यार है। चाहे वह पिछले 20 साल से विदेश में रह रही है लेकिन उनका पासपोर्ट भारतीय ही है। उन्होंने किसी भी अन्य देश की नागरिकता ग्रहण नही की है। भारत हमेशा उनके दिल में ही बसता हैं। उन्होंने कहा कि जब भारत विरोधी मार्च निकालने वाला लोगों से भीड़ गई तो पाकिस्तानियों को सबक मिल गया होगा कि हिंदुस्तानी लोगों को कभी भी कमजोर नही समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि देश के लिए एक छोटा सा काम करने पर वह ट्वीटर पर इतना छा जाएगीं। 


PunjabKesari, Nari
 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News