19 APRFRIDAY2024 12:13:31 AM
Nari

WHD: महिलाओं की हर छोटी-बड़ी परेशानी का हल है ये घरेलू नुस्खे

  • Updated: 07 Apr, 2018 01:32 PM
WHD: महिलाओं की हर छोटी-बड़ी परेशानी का हल है ये घरेलू नुस्खे

महिलाओं में कई ऐसे रोग होते हैं, जिनके बारे में वह किसी से बात नहीं कर पाती। महिलाओं को पीरियड्स, व्हाइट डिस्टार्ज और प्राइवेट पार्ट में खुजली की समस्या तो आम देखने को मिलती है लेकिन इसके अलावा महिलाओं में ब्रैस्ट और सर्वाइकल कैंसर का खतरा भी बढ़ता है। वर्ल्ड हेल्थ डे के मौके पर आज हम महिलाओं की छोटी-बड़ी हर समस्या को दूर करने के कुछ घरेलू तरीके बताएंगे। इससे वह पीरियड्स, व्हाइट डिस्टार्ज की समस्या को दूर करने के साथ-साथ ब्रैस्ट और सर्वाइकल कैंसर के खतरे को भी कम कर सकती हैं। तो चलिए जानते है महिलाओं के रोग और उनके घरेलू उपचार।
 

1. पीरियड्स बंद होना
महिलाओं में पीरियड्स बंद होने की समस्या आम देखने को मिलती है। इसका इलाज करने के लिए गुड़हल के फूलों को पीसकर दिन में 3-4 बार लें। इसके अलावा ठंडे पानी के साथ अश्वगंधा चूर्ण का सेवन करने से भी महिलाओं की बंद महवारी खुल जाती है।
 

2.  पीरियड्स में अधिक रक्तस्त्राव या दर्द
कई बार महिलाओं को मासिक धर्म के समय अधिक रक्तस्त्राव या दर्द होता है। इससे छुटकारा पाने के लिए गाय के दूध में केले के पत्ते का रस मिलाकर पीएं। हफ्ते में 1 बार इसका सेवन करने से मासिक धर्म के समय अधिक रक्तस्त्राव और दर्द नहीं होता।
 

3. व्हाइट डिस्चार्ज
व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या को दूर करने के लिए 3 ग्राम आंवला चूर्ण और 6 ग्राम अदरक पाउडन को मिक्स करके लगातार 30 दिन तक लें। इसके अलावा जामुन की छाल का चूर्ण बनाकर दिन में 3-4 बार पानी के साथ ले। इससे आपको व्हाइट डिस्चार्ज से छुटकारा मिल जाएगा।
 

4. प्राइवेट पार्ट में खुजली
महिलाओं में यह समस्या इंफैक्शन, टॉयलेट सीट के संक्रमण, मेनोपॉज और यौन रोग के कारण हो जाती है। इस परेशानी को दूर करने के लिए नीम के पत्तों को उबालकर योनि की सफाई करें। इसके अलावा नारियल के तेल और कपूर को मिलाकर लगाने पर भी प्राइवेट पार्ट की खुजली दूर हो जाती है।
 

5. सर्वाइकल कैंसर
सर्वाइकल कैंसर यानि गर्भाशय ग्रीवा कैंसर महिलाओं में तेजी से फैल रहा है। वैसे तो इसका इलाज सिर्फ सर्जरी या कीमोथेरेपी से ही किया जाता है लेकिन घरेलू तरीके अपनाकर आप इस बीमारी से बच सकते हैं। एंटीऑक्सीडेंट के गुणों से भरपूर हल्दी का रोजाना सेवन आपको सर्वाइकल कैंसर के खतरे से बचाता है।
 

6. ब्रैस्ट कैंसर
अलसी के बीज, हल्दी और लहसुन का सेवन महिलाओं में फैल रही ब्रैस्ट कैंसर के खतरे को कम करता है। रोजाना इन आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करने से आप सेहतमंद भी रहेंगी और यह आपको ब्रैस्ट कैंसर के खतरे से भी बचाएंगे।
 

7. महिलाओं में थायराइड
थायराइड की समस्या पुरूषों की तुलना में महिलाओं में ज्यादा देखी जा रही है। इस प्रॉब्लम को दूर करने के लिए रोजाना हल्दी वाले दूध का सेवन करें। इसके अलावा सुबह लौकी का जूस पीने से भी यह समस्या दूर हो जाएगी।

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News