19 APRFRIDAY2024 12:40:26 PM
Nari

किस तरह का लिप कलर करेगा राशि के हिसाब से आप पर सूट ?

  • Edited By shipra rana,
  • Updated: 11 Nov, 2019 12:28 PM
किस तरह का लिप कलर करेगा राशि के हिसाब से आप पर सूट ?

हर लड़की अपने चेहरे पर इस्तेमाल होने वाले हर मेकअप प्रोडक्ट के बारें में बड़ी गहराई से सोचती है। उसे अपने लिए हर एक चीज परफेक्ट ही चाहिए होती है। चाहे वो उनकी आउटफिट हो याकोई लिप शेड। शास्त्रों की मानें तो 12 तरह की लड़कियां होती है। ऐसा 12 राशियों के प्रभाव की वजह से माना जाता है। एस्ट्रोलॉजी के शोध के अनुसार एक खास लिप कलर ही किसी राशि की लड़कियों पर सूट करता है। आज हम आपको यह बताएंगे कि किस राशि की लड़की पर कौन-सा लिप कलर सूट करता है। 

मेष राशि 
मेष राशि की लड़कियां काफी बोल्ड होती है। शायद इसलिए एस्ट्रोलॉजी के हिसाब से चेरी रेड कलर आपके लिए बेस्ट रहेगा। 

वृषभ राशि 
वृषभ राशि की लड़कियां बहुत रोमांटिक होती है। न्यूड, डस्टी पिंक या हल्के गुलाबी रंग आपके स्टाइल के साथ पूरी तरह से मेल खाते है।

punjab kesari

मिथुन राशि
मिथुन राशि लड़कियां बहुत जिज्ञासु और मिलनसार होती है। इनका वयक्तित्व बहुत निखार कर आता है। इसलिए इनपर ब्राइट और वाइब्रेंट कलर ही सूट करेंगे।  

कर्क राशि
कर्क राशि की लड़कियां बहुत ही भावुक और होशियार होती है। आपके लिप्स पर टी एल सी (TLC) की भारी मात्राकी जरुरत होती है। आप बस लाइट या डेलिकेट पिंक लगा कर अपने  ने लुक दे सकते है। 
 
सिंह राशि 
सिंह राशि की लड़कियां लीडर की तरह होती है। इन्हें किसी की बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता है। ऑरेंज, ब्राउन कलर या मड इनके व्यवहार के हिसाब से बेस्ट है। 

punjab kesari

कन्या राशि 
कन्या राशि की लड़कियां बहुत ही मासूम-सी होती है। इनका क्लासी अवतार हर किसी को पसंद आता है। इनपर कोरल, एप्रिकॉट और न्यूड लिपस्टिक सबसे ज्यादा सूट करेगी। 

तुला राशि 
तुला राशि की लड़कियों का व्यवहार बहुत ही सुलझा हुआ होता है। उनपर बेरी या गुलाबी लिप कलर सबसे बेहतरीन लगेगा। 

वृश्चिक राशि 
वृश्चिक राशि की लड़कियां बहुत ही शातिर होती है। इनपर वाइन या डार्क शेड्स ही बेहतर लगते है। 

धनु राशि 
धनु राशि की लड़कियां अटेंशन सीकर होती है। इन्हे सबका ध्यान अपनी तरफ ही चाहिए होता है। ब्राइट पिंक या नियोन कलर आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। 

मकर राशि 
मकर राशि की लड़कियां बहुत स्वीट होती है। इसलिए इनपर डीप न्यूड सबसे खूबसूरत लगेगा। 

कुम्भ राशि 
कुम्भ राशि की लड़कियां बहुत ही फ्रेंडली होती है। इनपर रोजी पिंक या ब्राइट पिंक सबसे खूबसूरत लगता है। 

मीन राशि 
मीन राशि की लड़कियां बहुत ही सेंसिटिव होती है। इनपर रोज पिंक या लाइट शेड्स ही बेहतर लगते है।  

punjab kesari

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News