20 APRSATURDAY2024 2:28:07 PM
Nari

Menstrual Hygiene Day: इंटरनेट पर पीरियड्स से जुड़े ये 7 सवाल सर्च करती हैं महिलाएं, जानिए इन सबके ज

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 28 May, 2019 10:22 AM
Menstrual Hygiene Day: इंटरनेट पर पीरियड्स से जुड़े ये 7 सवाल सर्च करती हैं महिलाएं, जानिए इन सबके ज

आज दुनियाभर में  विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस (World Menstrual Hygiene Day) मनाया जा रहा है। वैसे तो आजकल की लड़कियों को इस बारे में सब कुछ पता होता है लेकिन बावजूद इसके वह कुछ सवाल पूछने के लिए गूगल का सहारा लेती हैं। आज हम आपको यही बताएंगे कि लड़कियां इंटरनेट पर पीरियड्स को लेकर क्या-क्या सर्च करती हैं।

 

अनियमित पीरियड्स में क्या करें?

आकड़ों के मुताबिक, इस सवाल को इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सर्च किया जाता है। वैसे तो प्रैग्नेंसी की वजह से पीरियड्स लेट हो जाते हैं लेकिन कुवांरी लड़कियों में यह समस्या खराब खान-पान, पर्याप्त नींद ना लेना, वजन बढ़ना या घटना, ज्यादा एक्सरसाइज और तनाव के कारण भी यह समस्या हो जाती है। अगर एक बार पीरियड्स लेट तो घबराने की जरूरत नहीं लेकिन 2-3 महीने ऐसा होने पर तुंरत चेकअप करवाएं।

PunjabKesari

नॉर्मल पीरियड्स कितने दिनों का होना चाहिए?

हर किसी का बॉडी टाइप अलग-अलग होता है इसलिए हर किसी को पीरियड्स भी अलग-अलग दिन तक रहते हैं। हालांकि डॉक्टर्स का कहना है कि नॉर्मल पीरियड्स 2-8 दिन के होते हैं और 21 से 35 दिन बाद वापिस आते हैं।

 

पीरियड्स में क्रैम्स और पेट दर्द में क्यो होता है?

लड़कियां अक्सर इंटरनेट पर यह सवाल भी सर्च करती हैं कि पीरियड्स के दौरान क्रैम्स और पेट दर्द में दर्द क्यों होता है? बता दें कि इसका कारण हार्मोन्स असंतुलन होता है। वहीं गर्भाशय में गांठ, इंफैक्शन या टीबी की वजह से भी क्रैम्स और पेट में दर्द हो सकता है। अगर आपको बहुत ज्यादा दर्द हो तो एक बार डॉक्टर से चेकअप जरूर करवाएं।

 

क्या अनियमित पीरियड्स से प्रेग्नेंसी में समस्या हो सकती है?

छोटी उम्र में पीरियड्स इरेग्लुर होने के कारण लड़कियों के मन में अक्सर यही सवाल बैठ जाता है कि कहीं इससे प्रैग्नेंसी में तो कोई समस्या नहीं होगी, जिसका जवाब वो इंटरनेट पर ढूंढती हैं। बता दें कि इन दिनों कम उम्र की लड़कियों में पोलिसिस्ट ओवरीज होते हैं, जिसकी वजह से अंडाशय से अंडा निकलना मुश्किल हो जाता है। इसके कारण उन्हें प्रैग्नेंट होने में परेशानी हो सकती है।

PunjabKesari

दिन में कितनी बार बदलना चाहिए पैड?

इस दौरान बैक्टीरियल इंफैक्शन का खतरा बहुत ज्यादा होता है इसलिए साफ-सफाई का खास ध्यान हुत जरूरी है। एक्सपर्ट बताते हैं कि इस दौरान लड़कियों को दिन में कम से कम 3-4 बार पैड बदलना जरूरी होता है।

 

क्या पीरियड में होती है गर्भवती होने की संभावना?

ज्यादातर महिलाओं को लगता है कि वो पीरियड के दौरान गर्भवती नहीं हो सकती हैं। ऐसा मुश्किल है लेकिन असंभव नहीं इसलिए पीरियड के दौरान संबंध बनाते समय सेफ्टी जरूर यूज करें।

 

पीरियड्स से जुड़ै फैक्ट्स

-आमतौर पर महिलाओं को लगता है कि पीरियड्स के दौरान बहुत ज्यादा ब्लीडिंग हुई है लेकिन असलियत यह है कि आमतौर पर पूरी पीरियड साइकिल के दौरान करीब 4 टेबलस्पून जितनी ही ब्लीडिंग होती है।
-हाल में हुए एक अध्ययन में कहा गया है कि पीरियड्स के दौरान महिलाओं की आवाज कुछ बदल सी जाती है।
-महीने के उन दिनों में महिलाओं में जो हॉर्मोनल बदलाव होते हैं वे उन्हें एक्साइटेड बनाते हैं। इस दौरान वे अपने पार्टनर की ओर ज्यादा आकर्षित होती हैं।

 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News