16 APRTUESDAY2024 3:25:25 PM
Nari

अच्छा! तो इन कारणों से निकलती है महिलाओं की तोंद

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 03 Aug, 2018 11:09 AM
अच्छा! तो इन कारणों से निकलती है महिलाओं की तोंद

बढ़ती तोंद को कम करने के टिप्स : बदलते लाइफस्टाइल में महिलाएं किसी न किसी हैल्थ प्रॉबल्म से घिरी रहती हैं जिसमें से आम है मोटापा। महिलाओं की तोंद निकलना एक आम बात हो चुकी है। तोंद निकलने से महिलाओं को पूरी बॉडी शेप बिगड़ जाती है, जिस वजह से उन्हें कपड़ों का चुनाव करते समय भी दस बार सोचना पड़ता हैं। अपनी बढ़ी हुई तोंद को कम करने के लिए महिलाएं डाइटिंग व जिम का सहारा तो लेती है लेकिन तब भी मोटापा घटने का नाम नहीं लेता। लेकिन क्या आपने जानने की कोशिश की है कि महिलाओं को बढ़ती तोंद के कारण क्या है। चलिए आज हम आपको महिलाओं में बढ़ती तोंद के कारण व इसका इलाज बताते हैं। 

 

एक शोध के मुताबित, तोंद बढ़ने के पीछे एंजियोटेंसिन कन्वर्टिंग एन्जाइम या एसीई नाम का तत्व होता हैं। डाइट में इस तत्व का सेवन करने से पेट के आसपास चर्बी जमा होने लगती हैं।

  

महिलाओं में वजन बढ़ने के कारण

1. गलत खानपान 
महिलाओं की निकलती तोंद का सबसे बड़ा कारण, उनके द्वारा खान-पान में बरती गई लापरवाही हैं। दरअसल, पुरूषों के मुकाबले में महिलाएं खाने-पीने की अधिक शौकीन होती है। वह चटपटी चीजें,फास्ट फूड अन्य आदि खाना अधिक पसंद करती है, जिस वजह से उनकी तोंद तेजी से बढ़ने लगती हैं। 

 

2. आलस्य और जॉब 
एक तो महिलाओं का आलस्य तो दूसरा जॉब की भागदौड़ के चलते महिलाएं एक्सरसाइज की तरफ ध्यान देना भूल जाती हैं। इतना ही नहीं, घर की जिम्मेदारी व जॉब की टेंशन के कारण उनके पास घर पर योग करने तक का टाइम नहीं होता, जिस वजह से उनकी तोंद तेजी से बढ़ने लगती हैं।  

 

3. पर्याप्त नींद न लेना
जिम्मेदारियों से घिरी महिलाओंं के पास पर्याप्त नींद लेना का भी समय नहीं होता। वहीं कभी-कभी तो उनके खाने का वक्त भी मिस हो जाता है। बस यही वजह है कि पुरुषों के मुकाबले महिलाओं के पेट की चर्बी अधिक बढ़ने लगती हैं। 
 

 

तोंद कम करने के टिप्स


डाइट में हमेशा गेंहू की रोटी का सेवन करें। इसके अलावा गेहूं व चने के आटे की रोटी बनाकर खाएं। इससे शरीर में कॉर्बोहाइड्रेट की मात्रा कम होगी और शरीर में जमा अतिरिक्त कैलोरी भी कम होगी। 

 

आधा चम्मच सौंफ को 1 कप गर्म पानी में मिलाएं। फिर इस पानी को 10 मिनट तक ढ़ककर रखें। फिर ठंडा होने का बाद इस पानी को छानकर पी लें। रोजाना ऐसा करने से तोंद तेजी से कम होती नजर आएगी।  

 

नारियल पानी में इलेक्ट्रोलाइट्स की मात्रा अधिक होती है। इसे रोजाना पीने से शरीर में कैलोरी जमा नहीं होती और मोटापे भी पास नहीं आता। इसके अलावा नारियल पानी पीने से शरीर में एनर्जी बनी रहती हैं। 
 

Related News