24 APRWEDNESDAY2024 2:54:19 PM
Nari

किस्मत चमकाने में माहिर हैं ये 6 अंगूठियां

  • Edited By Harpreet,
  • Updated: 13 Dec, 2019 11:47 AM
किस्मत चमकाने में माहिर हैं ये 6 अंगूठियां

कई बार कड़ी मेहनत के बावजूद व्यक्ति जीवन में सफलता नहीं हासिल कर पाता। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार ऐसा ग्रहों की बिगड़ी चाल की वजह से होता है। वहीं दूसरी तरफ घर में मौजूद वास्तु दोष भी इसका कारण बनते हैं। कई बार मजबूरी के चलते तोड़-फोड़ करके घर के वास्तु दोष ठीक नहीं किये जा सकते। मगर आप चाहें तो कुछ खास रत्न धारण करके अपने जीवन की इन तमाम परेशानियों से पीछा छुड़ा सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे...

Image result for vastu rings,nari

कछुए वाली अंगूठी

वास्तु के मुताबिक कछुए वाली चांदी या तांबे की अंगूठी धारण करने से जीवन के वास्तु दोष समाप्त होते हैं। यह अंगूठी व्यक्ति के भीतर आत्मविश्वास को बढ़ावा देती है साथ ही जीवन में धन-संपदा से जुड़ी परेशानियां भी दूर करती है।

सांप वाली अंगूठी

वास्तु के अनुसार सर्प यानि के आकार की अंगूठी पहनने से व्यक्ति के जीवन से कालसर्प दोष दूर होता है। यह अंगूठी आपको लोगों की बुरी नजर से बचाकर रखती है।

Image result for snake vastu ring,nari

तांबे की अंगूठी

वास्तु के अनुसार तांबे की अंगूठी धारण करने से आपका सूर्य ग्रह मजबूत बनता है। इससे व्यक्ति को समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा हासिल होती है। इसके अलावा तांबे के कई औषधीय लाभ भी हैं, इसे धारण करने वाला व्यक्ति मानसिक और शारीरिक तौर पर मजबूत बनता है।

नवग्रह अंगूठी

नवग्रह यानि नौ के नौ ग्रह एक ही अंगूठी में धारण करके इसे पहनने से आपको अच्छी सेहत, सुख, समृद्धी और मानसिक शांत हासिल होती है। इस अंगूठी को धारण करने वाला व्यक्ति नेगेटिव सोच से कोसों दूर रहता है।

Related image,nari

शनि दोष दूर करने वाली अंगूठी

काले घोड़े की नाल से बनी अंगूठी पहनने से शनि दोष दूर होते हैं।

Related image,nari

हाथी की अंगूठी

वास्तु के अनुसार जहां हाथी का Statue घर में रखने से घर की सुख-शांति बनी रहती है वहीं हाथी के बालों से तैयार की गई अंगूठी भी जीवन के लिए शुभ मानी जाती है। वास्तु के अनुसार हाथी के बाल वाली अंगूठी पहनने से व्यक्ति को आर्थिक संकटों से निजात मिलती है। 

Related image,nari

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News