23 APRTUESDAY2024 10:56:56 AM
Nari

बच्चों को सेहतमंद रखने के लिए एक्सरसाइज के साथ वार्म अप भी जरूरी

  • Edited By Priya verma,
  • Updated: 15 Jul, 2018 06:25 PM
बच्चों को सेहतमंद रखने के लिए एक्सरसाइज के साथ वार्म अप भी जरूरी

छोटी उम्र में ही अच्छी आदतें डाली जाएं तो बच्चा हमेशा हैल्दी रहता है। इसी में से एक है एक्सरसाइज। दिन में कम से कम आधा घंटा व्यायाम करना बच्चों के लिए बहुत जरूरी है। इस फिजीकल एक्टिविटी से वह मोबाइल,जंक फूड खाने,कंप्यूटर और टीवी देखने की खराब आदतों के साथ-साथ आलस से भी दूर रहते हैं। बच्चों की एक्सरसाइज की बात करें तो उन्हें वह काम जल्दी ही बोर लगने लगते हैं, जिनमें कोई मस्ती या फन न हो। बोर तरीके से उन्हें एक्सरसाइज करवाएंगे तो वे जल्दी ही ऊब जाएंगे। ऐसे में अगर किसी तरीके से उनकी बॉडी को वार्म अप करवाया जाए तो बॉडी की अच्छी स्ट्रैचिंग होने के साथ-साथ उन्हें कुछ अच्छा करने को भी मिलेगा। 


जॉगिंग
बच्चों को एक जगह पर बिठा कर रखना बहुत मुश्किल काम है। उन्हें एक्सरसाइज से पहले 5 मिनट जॉगिंग करवा ली जाए तो वह ज्यादा खुश होते हैं। इससे बॉडी का टेम्परेचर भी सही हो जाता है। इस दौरान इस बात का ध्यान रखना बहुत जरूरी है कि शुरुआत धीरे-धीरे करें। 


स्ट्रेचिंग है बैस्ट
मांसपेशियों में लचीलापन लाने के लिए बॉडी की स्ट्रेचिंग करना बहुत जरूरी है। इसके लिए किसी एक्सपर्ट की मदद ली जा सकती है। 


साइकिलिंग करवाएं
साइकिल वार्म अप के लिए बैस्ट ऑप्शन है। इसे मांसपेशियों की मजबूती के लिए भी बैस्ट माना जाता है। एक्सरसाइज से पहले बच्चे को 10-15 मिनट साइकिलिंग करने दें। 

 


वार्म अप के फायदे

1. इससे शरीर का टेम्परेचर नेचुरल तरीके से बढ़ता है। लेकिन इसके लिए बच्चे से जबरदस्ती न करें। 

2. मांसपेशियों की लचक को बढ़ाने के लिए वॉर्म अप बैस्ट तरीका है। 

3. इससे एक्सरसाइज से होने वाला खिंचाव बहुत कम हो जाता है। 

4. वार्म अप से शरीर में ऊर्जा का ज्यादा संचार होता है। 

5. इस तरीके से मन से डर और तनाव कम होने लगता है। 

6. एनर्जी बढ़ने के साथ-साथ इससे ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होना शुरू हो जाता है। 

7. एक्सरसाइज से होने वाली थकावट इससे बहुत कम हो जाती है। 

 

 

इन बातों का रखें ख्याल 

एक ही दिन में सारे वार्म अप और एक्सरसाइज न करवाएं


बच्चे को किसी एक्सरसाइज से दर्द हो रहा है तो उसे तुरंत बंद कर दें।
 

बच्चे के कोमल अंगों पर किसी भी तरह का कोई दवाब नहीं पड़ने देना चाहिए। 


एक्सपर्ट की सलाह से ही बच्चे को एक्सरसाइज करवाएं। 



 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News