प्रेगनेंसी का समय हर महिला के लिए एक खूबसूरत एहसास है लेकिन ऑफ्टर डिलीवरी हर महिला को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। प्रेगनेंसी के बाद शारीरिक कमजोरी, वजन बढ़ना, बाल झड़ना के अलावा महिलाओं को स्ट्रेच मार्क्स का सामना भी करना पड़ता है। हालांकि अगर कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा भी पाया जा सकता है। हम बात करेंगे किसी महंगी क्रीम या लोशन नहीं बल्कि विटामिनों की, जो आपको घरेलू तरीकों द्वारा स्ट्रेच मार्क्स से निजात दिलाने में मदद करेंगे।
चलिए आपको कुछ ऐसे विटामिन्स के बारे में बताते हैं, जिससे आप स्ट्रेस मार्क्स से छुटकारा पा सकती हैं।
विटामिन- ई
ब्यूटी विटामिन कहे जाने वाले विटामिन ई में कई गुण पाएं जाते है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट तत्व होने के कारण यह डैमेज स्किन सेल्स को रिपेयर करने का काम करता है। यह बॉडी पर पड़े स्ट्रेच मार्क्स को हटा कर स्किन को स्मूद करने में मदद करता है। अच्छा रिजल्ट पाने के लिए विटामिन ई के कैप्सूल को रात को सोने से पहले अपने स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर लगाएं। आप अपनी डाइट में भी विटामिन ई युक्त आहार शामिल कर इससे राहत पा सकते है।
विटामिन- ए
अगर आप प्रेगनेंसी के बाद होने वाले स्ट्रेच मार्क्स के पड़े निशानों से परेशान है तो अपनी डाइट में विटामिन ए युक्त आहार जरूर शामिल करें। आपको भारी मात्रा में गाजर, आलू, दूध, टमाटर, रेड बेल पेपर, फिश, एप्रीकोट आदि का सेवन करना चाहिए। यह आपके शरीर में पड़े स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने के साथ त्वचा को स्वस्थ रखने का भी काम करेगा।
विटामिन- सी
शरीर पर पड़े स्ट्रेच मार्क्स से राहत पाने के लिए विटामिन से भरपूर चीजों को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं। यह शरीर को बीमारियों से भी बचाता है। स्किन से जुड़ी प्रॉब्लम से निजात दिलाता है। ऐसे में जितना हो सके विटामिन सी युक्त चीजों जैसे कि- ब्रोकली, फूलगोभी,, पास्ता, चावल, फैटी, नींबू, आंवला, संतरा, अंगूर, शिमला मिर्च आदि को खाएं।
विटामिन- के
विटामिन के भी स्ट्रेच मार्क्स और शरीर पर पड़े दाग-धब्बों को हटाने में मदद करता है। विटामिन के से भरपूर आहार ब्रोकली, पत्ता गोभी, शलगम, पालक, चकुंदर, स्प्राउट्स, कैबेज और स्प्रिंग ऑनियन (हरा प्याज) को अपनी डाइट में शामिल करें।