25 APRTHURSDAY2024 8:19:15 AM
Nari

विराट ने एेसे किया अनुष्का को बर्थ डे विश, शेयर की यह खास तस्वीर

  • Updated: 01 May, 2018 12:39 PM
विराट ने एेसे किया अनुष्का को बर्थ डे विश, शेयर की यह खास तस्वीर

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का आज जन्मदिन है। वह 30 साल की हो गई है। अनुष्का ने 15 साल की उम्र में मॉडलिंग करना शुरू कर दिया और 19 साल की उम्र में बॉलीवुड में डेब्यू किया। अनुष्का का शादी के बाद यह पहला बर्थ डे है। जन्मदिन पर उनके पति विराट कोहली ने उन्हें स्पेशल गिफ्ट दिया।

विराट ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट शेयर की, जिसमें वह अनुष्का को केक खिलाते दिखाई दे रहे है। इसी के साथ उन्होंने प्यारा-सा मैसेज भी लिखा, 'Happy B'day my love. The most positive and honest person I know. Love you ♥️' फोटो में अनुष्का बहुत ही खुश लग रही थी। 

 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on


आपको बता दें कि विराट-अनुष्का ने दिसंबर में गुुपचुप तरीके से इटली में शादी की थी। आजकल अनुष्का अपनी आने वाली फिल्म  'सुई धागा' और 'जीरो' की शूटिंग में बिजी है। इन दिनों आईपीएल चल रहे है और अनुष्का स्टेडियम में पति विराट को चियर करने जरूर मौजूद रहती है। 

PunjabKesari
 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News