20 APRSATURDAY2024 11:08:49 AM
Nari

विरुष्का ने किया बेटी का नामकरण, बेहद खास है लाडली के नाम का अर्थ

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 01 Feb, 2021 11:48 AM
विरुष्का ने किया बेटी का नामकरण, बेहद खास है लाडली के नाम का अर्थ

बॉलीवुड इंडस्ट्री और खेल जगत की सबसे फेमस जोड़ी विराट और अनुष्का शर्मा के घर 11 जनवरी को नन्हीं परी ने जन्म लिया। जिसके बाद विराट के भाई विकास कोहली ने सोशल मीडिया पर कपल की बेटी की पहली झलक शेयर की थी। हालांकि इसके बाद उन्होंने सफाई देते हुए उस तस्वीर को फेक बताया था। जिससे फैंस काफी निराश हो गए थे। वहीं अब हाल ही में विरुष्का ने फैंस को निराश न करते हुए बेटी की पहली झलक शेयर की है। 

विरुष्का ने किया बेटी का नामकरण

इतना ही नहीं कपल ने बेटी का नामकरण भी कर दिया है। अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें वह विराट और अपनी बेटी के साथ नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में विराट और अनुष्का काफी खुश नजर आ रहे हैं। वहीं अनुष्का ने बताया कि उन्होंने अपनी नन्ही परी का नाम वामिका रखा है। 

PunjabKesari

अनुष्का ने कैप्शन में लिखा, 'हम जिंदगी को प्यार करते हुए साथ रहे हैं लेकिन वामिका के आने से इसे एक नया मुकाम मिला है। कुछ मिनटों में आंसू, हंसी, चिंता, आनंद हर एक का अनुभव हुआ। हमारी नींद गायब है लेकिन दिल भरे हुए हैं। आप सभी की प्रार्थनाओं और प्यार के लिए धन्यवाद।' 

 

जानें वामिका का अर्थ

वामिका का अर्थ होता है दुर्गा देवी। जी हां, यह नाम दुर्गा मां का ही एक विशेषण होता है। इसके अलावा इसका मतलब बाईं तरफ स्थित यानि शिव भी है। विराट और अनुष्का के नाम को जोड़कर वामिका के नाम को बनाया गया है। वामिका में विराट का V और अनुष्का का KA है।

गौरतलब है कि विरुष्का 11 जनवरी को पेरेंट्स बने थें। विराट कोहली ने खुद पापा बनने की खुशखबरी फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

 

Related News