18 APRTHURSDAY2024 7:55:27 PM
Nari

रोमांटिक हनीमून से लौट आए विराट-अनुष्का, सामने आई कुछ नई तस्वीरें

  • Updated: 19 Dec, 2017 06:43 PM
रोमांटिक हनीमून से लौट आए विराट-अनुष्का, सामने आई कुछ नई तस्वीरें

हाल में शादी के बंधन में बंधे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा फिनलैंड में अपना रोमांटिक हनीमून टाइम स्पेंड करके दिल्ली लौट चुके है। बताया जा रहा है कि अनुष्का विराट सोमवार सुबह हनीमून से वापस आए। जैसे ही लोगों को उनके आने की खबर लगी तो उनके घर के सामने भीड़ लग गई। बताया तो यह भी जा रहा है कि कोहली मीडिया से बचने के लिए गुड़गाव में रह रहे है। 


पिछले कुछ दिनों पहले उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई थी, जिसमें विराट काफी फनी फेस बना रहे थे और अनुष्का उनके इस अंदाज को देख अपनी हंसी पर कंट्रोल नहीं कर पा रही थी। उनकी यह फोटोज सोशल साइट पर वायरल भी काफी हुई। 

PunjabKesari
हाल ही में इस क्यूट नवेली कपल की कुछ तस्वीरें सामने आईं, जहां अनुष्का और विराट परिवार के सदस्यों के साथ बैठे नजर आ रहे है। इस दौरान अनुष्का ने पिंक एथनीक सूट के साथ इम्ब्रायडरी वर्क दुपट्टा लिया, वहीं विराट कैजुअली व्हाइट कुर्ता- पजामा पहने नजर आए। 

PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News