बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर विनोद खन्ना की आज बर्थ एनिवर्सरी है। अपने समय में हैंडसम अभिनेताओं में गिने जाने वाले विनोद का जन्म 6 अक्टूबर 1946 को पाकिस्तान के पेशावर में हुआ था। बंटवारे के बाद उनका परिवार मुंबई आ गया। स्कूल के दिनों में विनोद खन्ना इंजीनियर बनना चाहते थे लेकिन उनका मन पढ़ाई में नहीं लगा। उन्होंने कॉलेज के दिनों में ही थिएटर में काम करना शुरू कर दिया। कहा जाता है कि विनोद खन्ना के पिता नहीं चाहते थे कि उनका बेटा फिल्मों में काम करे। उनकी पहली फिल्म 'मन का मीत' थी जोकि अच्छी चली। फिल्म में सफलता मिलने के बाद उन्होंने गीतांजलि से शादी की। कॉलेज के दिनों में उनकी मुलाकात गीतांजलि से हुई थी। दोनों के दो बच्चे हुए- अक्षय खन्ना और राहुल खन्ना। फिल्मी करियर हिट होने के बाद 1982 में अचानक विनोद अपने आध्यात्मिक गुरु रजनीश की शरण में चले गए। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि भले ही उनके पास दौलत-शोहरत है लेकिन एक कमी से लगती है। इसी वजह वह अमेरिका में आध्यात्मिक गुरु ओशो के आश्रम चले गए। आश्रम में उन्होंने बेहद सादगी से जीवन व्यतीत किया। यहां वो 5 साल तक रहे। वह माली भी बने और टॉयलेट भी साफ किया। उन्हें 'सेक्सी संन्यासी' तक कहा जाने लगा। विनोद के इस फैसले से उनका परिवार भी टूट गया। जब वह भारत वापिस आए तो उनकी पत्नी ने उन्हें तलाक दे दिया। परिवार से अलग होने के बाद उन्होंने फिर से फिल्म 'इंसाफ' से बॉलीवुड में वापिसी की। साल 1990 में विनोद खन्ना ने कविता से दूसरी शादी की। दोनों से एक बेटा और बेटी है। 27 अप्रैल 2017 को वह इस दुनिया को अलविदा कह गए।
Subscribe to our email newsletter today to receive updates on the latest news!
लेकिन, अगर आपने गलती से "Block" सिलेक्ट किया था या फिर भविष्य में आप नोटिफिकेशन पाना चाहते हैं तो नीचे दिए निर्देशों का पालन करें ।