24 APRWEDNESDAY2024 12:48:01 PM
Nari

Vegan Banana Bread

  • Updated: 05 Dec, 2017 07:25 PM

बाजार से राेज-राेज ब्रैड लाकर खाने की बजाय अाप घर पर भी अासानी से ब्रैड बना सकते हैं। अाज हम अापकाे Vegan Banana Bread बनाने की रेस्पिी बताने जा रहे हैं। ताे अाइए जानते हैं इसे बनाने की विधिः- 

सामग्रीः-
केले - 380 ग्राम(कटे हुए)
ब्राउन शुगर - 120 ग्राम
वेजिटेबल अॉयल - 100 मिलीलीटर
वेनिला एक्सट्रेक्ट - 1/2 छाेटा चम्मच
दालचीनी पाऊडर - 1/4 छाेटा चम्मच
जायफल पाऊडर - 1/8 छाेटा चम्मच
गेहूं का आटा - 180 ग्राम
बेकिंग सोडा - 1/2 छाेटा चम्मच
बेकिंग पाऊडर - छाेटा डेढ़ चम्मच
नमक - 1/4 छाेटा चम्मच
सूरजमुखी के बीज - 2 बड़े चम्मच

विधिः-
1. एक बाउल में 380 ग्राम कटे हुए केले, 120 ग्राम ब्राउन शुगर डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
2. इसमें 100 मिलीलीटर वेजिटेबल अॉयल, 1/2 छाेटा चम्मच वेनिला एक्सट्रेक्ट, 1/4 छाेटा चम्मच दालचीनी पाऊडर, 1/8 छाेटा चम्मच जायफल पाऊडर डालकर अच्छे से मिलाएं।
3. एक बड़ी छन्नी लें और इसमें 180 ग्राम गेहूं का आटा, 1/2 छाेटा चम्मच बेकिंग सोडा, छाेटा डेढ़ चम्मच बेकिंग पाऊडर, 1/4 छाेटा चम्मच नमक डालकर केले के मिश्रण वाले बाउल में डान लें। 
4. अब इसका एक गाढ़ा मिश्रण तैयार कर लें। इसके बाद इसमें 2 बड़े चम्मच सूरजमुखी के बीज डालकर मिक्स करें।
5. इस मिश्रण काे एक लाेफ पैन में डालें और अाेवन काे 350 डिग्री फारनेहाइट/180 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट करें। पैन काे इसमें रखकर 30 मिनट तक बेक करें या जब तक यह सुनहरा भूरा न हाे जाए।
6. अब पैन काे बाहर निकाल कर ठंडा हाेने दें। इसके बाद इसे स्लाइस में काट लें। 
7. अापकी ब्रैड तैयार है। इसे अपने मन मुताबिक इस्तेमाल करें।

Related News