20 APRSATURDAY2024 2:00:21 AM
Nari

चुंबक की तरह पैसा खींचता है मनी प्लांट लेकिन सही दिशा में लगाना भी जरूरी!

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 25 Feb, 2019 06:49 PM
चुंबक की तरह पैसा खींचता है मनी प्लांट लेकिन सही दिशा में लगाना भी जरूरी!

घर में लगे हरे-भरे पौधे ना सिर्फ देखने में अच्छे लगते हैं बल्कि यह वातावरण को शुद्ध भी रखते हैं। उन्हीं में से एक पौधा है मनी प्लांट। कुछ लोग घर में मनी प्लांट पैसों की किल्लत दूर करने के लिए लगाते हैं लेकिन अगर इसे सही दिशा में रखा जाए तो घर में सुख-सुमृद्धि आती है। चलिए आज हम आपको बताते हैं वास्तु के अनुसार मनी प्लांट किस दिशा और तरीके से रखना फायदेमंद होता है।

 

हरा-भरा मनी प्लांट होता है फायदेमंद

वास्तु के अनुसार, घर में रखा मनी प्लांट हरा-भरा होना चाहिए। इसके पत्तों का मुरझाना, पीला या सफेद होना अशुभ माना जाता है। मनी प्लांट जितना हरा-भरा होगा, उतना ही घर के लिए शुभ होगा इसलिए इसके खराब पत्ते तुरंत हटा दें।

PunjabKesari, Money Plant Image, Money Vastu Tips Image

सही दिशा में रखें प्लांट

घर की उत्तर-पूर्व दिशा यानि ईशान कोण में मनी प्लांट ना रखें क्योंकि यह दिशा सबसे नकारात्मक दिशा मानी जाती है। इस दिशा में इसे रखने से आर्थिक नुकसान की संभावना बढ़ जाती है। मनी प्लांट हमेशा दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। वास्तु के अनुसार, सही दिशा में रखा मनी प्लांट घर में सुख-समृद्धि तो लाता ही है साथ ही इससे आर्थिक तंगी भी दूर होती है।

 

घर के बाहर मनी प्लांट न लगाएं 

आपको बता दें कि इस पौधे को घर के अंदर लगाने से ही लाभ मिलता है। ऐसे में इसे भूलकर भी घर के बाहर न लगाएं। जिस घर के बाहर मनी प्लांट लगा होता है, वहां नैगिटेव एनर्जी का वास करती है।

 

जमीन पर ना फैलाएं बेल

मनी प्लांट की बेलों को कभी भी जमीन पर नहीं फैलाना चाहिए। इसे दीवारों के सहारे ऊपर की ओर बढ़ने देना चाहिए। इससे धन में वृद्धि होती है।

PunjabKesari, Money Plant Image, Money Vastu Tips Image

सही जगह रखें मनी प्लांट

मनी प्लांट हमेशा ऐसी जगह रखना चाहिए, जहां अधिक धूप ना आती हो। साथ ही मनी प्लांट को पानी में रखना ज्यादा अच्छा होता है लेकिन इसका पानी हर हफ्ते बदलते रहना चाहिए।

 

पति-पत्नी में बढ़ाए प्यार

यह पौधा पति-पत्नी के बीच मन-मुटाव को दूर करके उनके बीच प्यार बढ़ाता है। अगर आपके रिश्ते में भी कोई मन-मुटाव है तो मनी प्लांट जरूर लगाएं। साथ ही यह घर के वास्तु-दोष को खत्म करने में भी मनी प्लांट बहुत हैल्पफुल है।

PunjabKesari, Money Plant Image, Money Vastu Tips Image

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News