18 APRTHURSDAY2024 3:14:36 PM
Nari

ऐसे रखेंगे कछुआ तो घर में आएगी खुशहाली

  • Updated: 02 Apr, 2017 01:22 PM
ऐसे रखेंगे कछुआ तो घर में आएगी खुशहाली

पंजाब केसरी (इंटीरियर डैकोरेशन): हर कोई चाहता है कि उसके घर में हमेशा खुशहाली और शान्ति बनी रहे। इसके लिए कई लोग अपने घर में ना जाने क्या-क्या करवाते हैं, कोई हवन करवाता है तो कोई वास्‍तु दोष मिटाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं इसके अलावा भी ऐसी कई चीजें और है जिसे घर में रखने से आप अपने घर में खुशहाली और शान्ति का माहौल बनाएं रख सकते हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं कछुए की। कछुआ, यह एक ऐसा जीव है जिसका वास्तु में बहुत बड़ा योगदान है।

 

ऐसा  माना जाता है कि कछुआ घर में सुख-समृद्धि लाता है। आइए जानते हैं कि कैसे और कहां कछुआ रखने से आपको सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी।

 

1. धातु का कछुआ

अगर आपके पास धातु का कछुआ है तो इसे अपने घर में उत्तर या दक्षिण दिशा की तरफ रखेें। 

2. रेजिन या मिट्टी का कछुआ

रेजिन या मिट्टी के बने कछुए को आप उत्तर-पूर्वी, मध्य या फिर दक्षिण पश्चिमी दिशा में कहीं भी रख सकते हैं। 

3. लकड़ी का कछुआ

लकड़ी का बने कछुए के लिए पूर्व दिशा सबसे बेहतर है। लेकिन अगर आप चाहो तो इसे दक्षिण में भी रख सकते हैं।

4. मुख कौन-सी दिशा में हो

कछुआ आप चाहे किसी भी दिशा में रख रहे हो लेकिन इस बात का जरूर ध्यान दें कि उसका मुख पूर्व दिशा की और हो। इसके अलावा लिविंग रूम में कछुआ रखने से घर में शांति और सद्भाव आता है।

5. पानी में रखें

कछुए को हमेशा पानी में ही रखें। आप इसे और भी सुंदर दिखाने के लिए रंगीन पत्थरों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं जिससे कि यह दिखने में और भी खूबसरत लगेगा।

Related News