घर में पड़ी हर एक चीज का उसमे रहने वाले लोगों पर अच्छा और बुरा दोनों तरह का प्रभाव पड़ता है। यही कारण है कि लोग घर की साज-सजावट करते हुए वास्तु का बहुत ध्यान रखते हैं। वास्तु के अनुसार सजावट करने से घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है और धन की कमी भी दूर होती है। आज हम आपको वास्तु के कुछ एेसे ही टिप्स बताएंगे जो आपके लिए बहुत फायदेमंद हैं। तो आइए जानते हैं उनके बारे में।
जूते और डस्टबिन
ज्यादातर लोगों को लगता है कि जूते-चप्पलों और डस्टबिन को जहां मर्जी और कहीं पर भी रख सकते हैं। मगर एेसा नहीं है गलत दिशा में जूते, डस्टबिन रखने से घर में रहने वाले लोगों पर बुरा प्रभाव पड़ता है। गलती से भी जूतों को पश्चिम दिशा में ना रखे। एेसा करने से काम-काज में नुकसान होने के साथ ही परिवार के लोगों में भी हमेशा लड़ाई-झगड़ा रहता है।
मुख्य द्वार पर लगाएं
घर के मुख्य दवार के सामने कभी भी टूटे-फूटे बर्तन या चीजें ना रखें। इसके साथ ही मेन गेट के सामने कभी गड्ढे भी ना रखें। हो सके तो घर के मुख्य द्वार पर गेंदे के फूल और आम के पत्तें ढोरी में परोह कर लगाएं। इससे घर में नेगेटिव एनर्जी घूस नहीं पाती और सौभाग्य हमेशा साथ देता है।
स्क्वेयर पिरामिड रखें
आजकल पिरामिड रखने का बहुत ट्रैंड है। हर कोई अपने घर में पिरामिड रख रहा कि मगर इसको गलत दिशा में रखने से घर के लोगों पर बुरा असर पड़ा है। हमेशा पिरमिड को उत्तर दिशा में रखें। एेसा करने से परिवार के लोगों को नई सफलताएं और आर्थिक परेशानियां दूर होंगी।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP