19 APRFRIDAY2024 5:13:58 PM
Nari

Kitchen Vastu Tips: सही दिशा में रखें हर चीज, बनी रहेगी बरकत

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 25 Jan, 2019 07:23 PM
Kitchen Vastu Tips: सही दिशा में रखें हर चीज, बनी रहेगी बरकत

किचन घर का एक ऐसा कोना हैं, जहां घर की गृहिणी का ज्यादा से ज्यादा समय गुजरता हैं। घर की साज-सजावट के लिए इस्तेमाल किए इंटीरियर से जुड़े वास्तु टिप्स तो लोग फॉलो कर लेते है लेकिन किचन के वास्तु दोष पर ध्यान देना भूल जाते है जोकि बिल्कुल गलत है। दरअसल, किचन के वास्तु से घर के सदस्यों व गृहणि की खुशियां जुड़ी होती है। बेहतर होगा कि यहां मौजूद कुछ इलेक्ट्रॉनिक या अन्य उपकरणों को सही तरीके से रखे, ताकि घर के सदस्यों की उन्नति के रास्ते खुले रहे। चलिए आज हम आपको कुछ किचन के लिए वास्तु टिप्स बताते है जिनपर ध्यान देना बहुत जरूरी हैं। 

 

सही दिशा में रखें रेफ्रिजरेटर

लगभग हर घर में रेफ्रिजरेटर मौजूद है लेकिन इसकी सही दिशा का पता भी होना चाहिए। रेफ्रिजरेटर को हमेशा दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखें। इससे घर की गृहणि के साथ-साथ बाकी सदस्यों को मन की शांति व उनकी सूझ-बूझ में बढ़ोतरी होती हैं। 

 

गैस स्टोव की दिशा भी हो सही 

रसोईघर में चूल्हा, स्टोव या गैस इस प्रकार से रखे कि उसमें काम करने वाली व्यक्ति को किचन का दरवाजा आसानी से दिख सकें( यानी दरवाजा बैक साइड न हो)। इससे किचन में काम करने वाला व्यक्ति हमेसा तनाव मुक्त रहेगा। 

 

किचन की दीवारों का रंग 

कहते है कि रंग हमारी जिदंगी में अहम स्थान रखते है इसलिए बेडरूम के साथ-साथ किचन की दीवारों का रंग भी वास्तु के मुताबिक चुनें। किचन में डार्क रेड, पर्पल या ऑरेंज कलर करवाने से बचें क्योंकि इससे घर के सदस्यों की सेहत बार-बार खराब हो सकती है। हमेशा किचन के लिए पैस्टल कलर चूज करें। 

 

टूटे बर्तन व क्रॉकरी निकाल फेंके 

अधितर महिलाएं टूटी हुई क्रॉकरी या बर्तन को फेंकने के बजाए किचन के किसी कोने में रख देती है जोकि गलत है। रसोईघर में रखी टूटी हुई क्रॉकरी या बर्तन दुर्भाग्य की निशानी है। इसलिए इन्हें तुरंत निकाल फेंके। 

 

स्टिल के डिब्बों में रखें राशन 

राशन को कभी किचन में बिखर कर न रखे, खासकर आटा और चावल। इसके अलावा राशन डालने के लिए प्लास्टिक के बजाएं स्टिल या मेटल के कंटेनर का इस्तेमाल करें। इससे परिवार में संपन्नता बनी रहेगी। 

 

किचन टेब का भी रखें ध्यान 

किचन में पानी का अहम रोल है। अगर रसोई नल खराब या उससे लगातार पानी टपक रहा है तो इसे तुरंत ठीक करवाएं क्योंकि ज्यादा देर ऐसे रखने से परिवार के सदस्यों कीआर्थिक स्थिति खराब हो सकती हैं। 

Related News