घर में बीमारी की वजह केवल गलत खान-पान या फिर रसोई घर की गंदगी ही नहीं बल्कि इसका कारण किचन के वास्तु में गड़बड़ी भी हो सकता है। कई बार घर का खाना खाने के बावजूद कोई न कोई सदस्य बीमार ही रहता है। क्या आपके घर में भी कुछ ऐसा ही हो रहा है ? तो चलिए आज हम आपको सेहत से जुड़ी परेशानियों को दूर करने के लिए, वास्तु से जुड़े कुछ टिप्स बताएंगे जिनकी मदद से आप अपने घर से जुड़ी सेहत संबंधी परेशानियों को दूर कर सकेंगी।
बिना स्नान रसोई घर में प्रवेश
जो स्त्री सुबह स्नान किए बगैर रसोई घर में जाकर काम शुरु कर देती है, उस घर से बिमारीयां कभी खत्म नहीं होंगी। कई लोगों उठते ही चाय पीना पसंद करते हैं, बिना नहाए यहां तक कि बिना ब्रश किए किचन में चाय बनाने चले जाते हैं, इससे न केवल रसोई घर में वास्तु दोष उत्पन्न होते हैं बल्कि पति-पत्नि के बीच भी मतभेद पैदा होते हैं, बच्चों पर जो इसके गलत असर पड़ता, वो अलग। ऐसे में सदैव स्नान-पान के बाद ही रसोई घर में प्रवेश करें। ताकि आपके घरवालों की सेहत और खुशहाली सदा कायम रहे।
पश्चिम दिशा में बनाए खाना
अगर आप किसी तरह मैनेज कर सकें तो रसोई घर में खाना पश्चिम दिशा की तरफ मुंह करके ही बनाएं। इस दिशा में खड़े होकर बनाया भोजन घर वालों को ऊर्जायुक्त रखेगा। घर के अस्वस्थ व्यक्तियों को विशेष रूप से पूर्वाभिमुख होकर भोजन करने की व्यवस्था दी जानी चाहिए, इससे उनकी प्राण ऊर्जा में वृद्धि होगी। बच्चों को उत्तर दिशा की ओर मुंह करके भोजन करवाना उचित रहता है।
दक्षिण दिशा में होती है हानि
रसोईघर में खाना दक्षिण दिशा में बनाने से सेहत की हानि होती है। चाहे आप दक्षिण दिशा में खाना न बनाएं तो चलेगा लेकिन दक्षिण दिशा में खाना बनाने की गलती कभी न करें। बीमारियों के साथ-साथ इस दिशा में बनाया खाना घर में लड़ाई-झगड़े का भी कारण बनता है। जिस वजह से घर की सुख-शांति पूरी तरह से भंग हो जाती है। रसोई घर में एक शेल्फ जरुर बनवाएं जिसके चारों ओर ब्राउन रंग की कुर्सियां अवश्य रखें।
पूर्व दिशा में खिड़की
घर में सुख-शांति और खुशहाली बनाए रखने के लिए रसोई की पूर्व दिशा में खिड़की जरुर बनवाएं। घर में किसी भी तरह की नेगेटिव ऊर्जा को बाहर निकालने का इससे बढ़िया और कोई तरीका नहीं हो सकता। खिड़की भी काफी बड़ी होनी चाहिए ताकि किचन में बाहर की ताजी हवा आ सकें। साथ ही ये आपकी किचन को एक अलग लुक भी प्रदान करेगी।
पशुओं के लिए रोटी
रोज सुबह-शाम खाना बनाते वक्त पहली रोटी गाय या फिर कुत्ते को जरुर डालनी चाहिए। ऐसा करने से शरीर स्वस्थ रहने के साथ-साथ, शुभ काम की शुरुखात में आने वाले विघन भी दूर होते हैं। कुत्ते को दूध-रोटी खिलाने से आपकी देर से चली आ रही दुश्मनी भी खत्म होती है।
बाथरुम के सामने रसोई घर
वास्तु के अनुसार घर के बाथरुम के सामने रसोई घर नहीं बनवाना चाहिए। अगर कहीं किचन के आस पाम बाथरुम है तो उसका दरवाजा हमेशा बंद रखें।
पूर्व दिशा भी रहेगी सही
घर में सुख-शांति बनाएं रखने के लिए पूर्व दिशा की ओर मुंह करके खाना बनाना चाहिए। ये दिशा सबसे अच्छी मानी जाती है। घर में किचन किसी भी दिशा में हो, खाना बनाने वाले का मुंह पूर्व दिशा की ओर रहेगा तो बहुत शुभ रहता है।