किसी भी मनुष्य की पैसों से जुड़ी परेशानियां कब और कैसे दूर होंगी, इसके लिए वास्तु में कुछ संकेत बताए गए हैं। जी हां, मान्यता है कि जब भी यह संकेत मिलने लगे तो समझ लेना चाहिए कि व्यक्ति को मां लक्ष्मी का आर्शीवाद जल्द ही मिलने वाला है और पैसों की परेशानियां दूर होने वाली हैं। तो चलिए जानते हैं लक्ष्मी की प्राप्ति के लिए कुछ शुभ संकेत...
गन्ने के खेत
अगर किसी मनुष्य के घर के आस-पास गन्ने के खेत हैं और उसकी नजर सुबह उठते ही उन खेतों पर जाती है, तो व्यक्ति को समझ लेना चाहिए कि उसे जल्द ही धन संबंधि मामलों में सफलता मिलने ही वाली है।
दूध या दहीं
सुबह उठते ही अगर हमारी नजर दूध या दहीं के भरे बर्तन पर पड़े तो इसे भी पैसों से जुड़ा शुभ संकेत समझा जा सकता है।
मंदिर की घंटियां
अगर सुबह उठते ही हमारे कानों में मंदिर की घंटियां या फिर शंख की आवाज सुनाई पड़े तो वास्तु के अनुसार यह भी बहुत शुभ होता है।
लक्ष्मी जी का वाहन
यदि किसी व्यक्ति को सपने में पानी, हरियाली या फिर लक्ष्मी जी का वाहन उल्लू दिखाई दे तो समझ लेना चाहिए कि भविष्य में धन संबंधि परेशानियां दूर होने ही वाली हैं।सुबह उठकर मोर, शंख, फूल या फिर साफ पानी दिखना भी शुभ संकेत माने जाते हैं।
सोलह-शिंगार किए हुए दुल्हन
अगर आप किसी जरुरी काम पर जा रहें हैं तो रास्ते में सोलह-शिंगार किए हुए दुल्हन पर यदि आपकी नजर चली जाती है तो याद रखिए न बनने वाले काम भी बन जाएंगे। प्रत्येक शुक्रवार को मां लक्ष्मी जी की पूजा के साथ, किसी कन्या से 1 या 2 रुपए का सिक्का लेने से भी धन संबंधि विघन दूर होते हैं।
कई बार लोगों को सपने में सांप दिखते हैं, जिनसे अक्सर लोग डर जाते हैं। लेकिन डरने की बजाए आपको खुश होना चाहिए कि आपको धन का बहुत सारा लाभ होने वाला है। हां यदि एक सांप दिखे तो हो सकता है आपने भगवान से किया हुआ था, जिसे आप भूल चुके हैं।