25 APRTHURSDAY2024 5:56:52 AM
Nari

Vastu: आपको कंगाल बना सकती हैं फिश एक्‍वेरियम से जुड़ी ये 8 गलतियां!

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 11 Mar, 2019 04:13 PM
Vastu: आपको कंगाल बना सकती हैं फिश एक्‍वेरियम से जुड़ी ये 8 गलतियां!

एक्‍वेरियम में तैरती रंग-बिरंगी व छोटी-बड़ी मछलियां घर की डैकोरेशन तो बढाती है साथ ही घर और मन को शांति भी देती हैं। मगर कहीं इसकी गलत दिशा या इसमें रखी मछलियां घर की सुख-समृद्धि पर नकारात्‍मक असर तो नहीं डाल रही? दरअसल, वास्तु में फिश एक्वेरियम का काफी महत्व हैं जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा के साथ पैसों किल्लत भी दूर रहती हैं लेकिन इन सब लाभ के लिए आपको इससे जुड़े वास्तु दोष यानी इसे रखने के नियम भी मालूम होने चाहिए, ताकि आपको किसी तरह का नुकसान न हो। 

 

बेडरूम में ना रखें फिश एक्‍वेरियम

फिश एक्‍वेरियम रखने का शौक है तो आपको बता दें अक्सर लोग इसको रखने की दिशा गलत चुन लेते है जोकि बिल्कुल गलत है। फिश एक्वेरियम को कभी भी रसोई या बेडरूम में रखने की गलती बिल्कल न करें। इसके अलावा घर के बीच में भी इसे न रखें।

PunjabKesari

सही दिशा में रखें एक्वेरियम 

करियर में तरक्की या घर में खुशहाली के लिए फिश एक्‍वेरियम को उत्तर या पूर्व दिशा में रखें। ध्यान रखें कि इसपर प्राकृतिक रोशमनी पड़ती हो क्योंकि इस दिशा में रखने से मानसिक तनाव दूर रहता हैं। 

PunjabKesari

मछलियों की गिनती रखें ध्यान 

एक्‍वेरियम में रखी जाने वाली मछलियों की संख्‍या नौ होनी चाहिए। एक्वेरियम में सुनहरी मछलियां पालना काफी सौभाग्यवर्धक होता है। फेंगशुई में मछली को सफलता व व्यवसाय में बढ़ोतरी का प्रतीक माना जाता हैं। मछलियों का घर में होना शुभ माना जाता है। ये घर को बुरी नजर से दूर रखती हैं।

 

एक्वेरियम मछलियों का कलर 

चीनी वास्‍तु के अनुसार एक्वेरियम में मौजूद मछलियों में एक काली मछली का होना शुभ माना गया है। इसके अलावा इसमें एक गोल्ड व रैड मछली भी होनी चाहिए क्योंकि यह अच्छी किस्मत व खुशहाली के लिए बेस्ट मानी जाती हैं।  

PunjabKesari

बार-बार न बदले दिशा 

एक्वेरियम की दिशा कभी बार-बार एक से दूसरी जगह पर न बदलें। वहीं आपको शायद ही पता होगा कि अगर एक्वेरियम में कोई मछली प्राकृतिक रूप से मरती है तो उसे घर के लिए शुभ माना जाता है। वास्तु के अनुसार मछली घर पर आने वाली मुसीबत अपने पर ले लेती है जिस वजह से उसकी मृत्यु हो जाती है। इसलिए तो घर में एक्वेरियम रखना चाहिए।  

 

एकसाथ मछलियों को न दे खाना

एक्‍वेरियम के मछलियों को एक साथ ज्‍यादा खाना नहीं खिलाना चाहिए। कोशिश करें कि मछलियों को घर में किसी बजुर्ग के हाथों से ही दाना खिलाया जाएं। साख ही इस बाद का ध्यान भी रखें कि मछलियों को हमेशा घर का एक ही सदस्या खाना खिलाएं। 

 

एक्वेरियम की लाइट रखें खुली

एक्‍वेरियम को कभी भी दक्षिण दिशा में नहीं रखना चाहिए। साथ ही रात में कमरे की बत्‍ती बंद करने के बाद भी एक्‍वेरियम की लाइट जलती रहनी चाहिए। इससे घर में किसी तरह बुरी रूहे या गलत ताकते प्रवेश नहीं कर सकती है।

PunjabKesari
 
साफ-सुथरा रखें एक्वेरियम 

एक्‍वेरियत को हमेशा साफ सुथरा रहना चाहिए। समय-समय पर इनका पानी बदलते रहना चाहिए। यदि आपको बड़ा एक्‍वेरियम रखने में परेशानी हो तो आपको छोटा से बॉउल में ही मछलियों को रख लें। मगर ध्यान रखें कि एक्‍वेरियम में प्रयोग किए जाना वाला एयर फिल्‍टर, हिटर, वाटर फ्यूरीफायर आदि लगा होना चाहिए।


 

Related News