19 APRFRIDAY2024 6:53:49 PM
Nari

Vastu Rules: घर की सुख-शांति बिगाड़ देंगी वास्तु से जुड़ी ये 8 गलतियां

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 20 Sep, 2020 10:18 AM
Vastu Rules: घर की सुख-शांति बिगाड़ देंगी वास्तु से जुड़ी ये 8 गलतियां

कुछ लोग घर सजाते समय वास्तु का खास ख्याल रखते हैं, ताकि घर में सुख-शांति बनी रहे। मगर घर सजाते समय अगर जरा-सी भी चूक हो जाए तो यही वास्तु आपके लिए परेशानियां खड़ी कर सकता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे वास्तु नियमों के बारे में बताएंगे, जिसे घर सजाते समय आपको ध्यान में रखना चाहिए।

 

सही दिशा में हो घर

घर खरीदते समय इस बात का ख्याल रखें कि वो उत्तर-पूर्व दिशा, दक्षिणी आग्नेय या उत्तर-पश्चिमी दिशा में हो। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा और सुख-शांति बनी रहती है।

PunjabKesari

घर के सामने ना हो पेड़

वास्तुशास्त्र के अनुसार, घर के सामने बिजली का खंभा या पेड़ होना अशुभ माना जाता है। साथ ही इस बात का ख्याल भी रखें कि घर के बिल्कुल सामने मंदिर ना हो। इसके अलावा इस बात का ध्यान भी रखें की घर का मुख्य दरवाजा हमेशा अंदर की ओर खुले।

अलग हो टॉयलेट व बाथरूम

टॉयलेट व बाथरूम वास्तु के हिसाब से अलग-अलग होने चाहिए। साथ ही इस बात का ख्याल रखें कि वह घर के बीच में या मुख्य द्वार के आस-पास ना बना हो। इससे घर में नेगेटिव एनर्जी आती है।

बालकनी की सही दिशा

जहां बालकनी में लगे पेड़-पौधे घर का वातावरण शुद्ध रखते हैं वहीं इसकी गलत दिशा घर में परेशानियों का कारण बन सकती हैं। वास्तु के अनुसार बालकनी उत्तर या पूर्व दिशा में होना चाहिए।

PunjabKesari

सही दिशा में किचन

किचन हमेशा उत्तर पूर्व दिशा में होना चाहिए। इसके अलावा गैस चूल्हा भी इसी दिशा में रखना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और पैसों की किल्लत नहीं होती।

सही जगह हो सीढ़िया

वास्तु के अनुसार, सीढ़ियां भी सही दिशा में होनी बहुत जरूरी है। घर के बिल्कुल सामने या मेन गेट के आसपास सीढ़ियां ना बनवाएं।

ना लगाएं ऐसी तस्वीरे

घर में जंगली जानवर, डूबती नांव और दौड़ते हुए घोड़ें की तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए। इससे परिवार के सदस्यों में लड़ाई-झगड़े बढ़ते हैं। साथ ही यह तनाव का कारण भी बनती हैं।

पूजा रूम

वास्तु नियम के अनुसार, पूजाघर सोने के कमरे में नहीं होना चाहिए। पूजारूम उत्तर पूर्व में होना शुभ रहता है। इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है और पैसों की किल्लत भी नहीं होती।

PunjabKesari

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News