रविवार को अमेरिका के अटलांटा में 68 वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता हुई। जिसमें दुनियाभर की 90 सुंदरियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में साउथ अफ्रीका ने जोजिबिनी टूंजी ने मिस यूनिवर्स 2019 का टाइटल अपने नाम किया। वहीं इस प्रतियोगिता में भारत की ओर से वर्तिका सिंह ने भाग लिया चाहे वह यह प्रतियोगिता जीत न सकी लेकिन उन्होंने टॉप 20 में अपनी जगह बना कर प्रतिभागियों को कड़ी टक्कर दी।
वर्तिका सिंह का जन्म 13 अक्टूबर 1991 को लखनऊ में हुआ था लेकिन उन्होंने अपना बचपन मध्य प्रदेश के चित्रकूट में बिताया। बाद में वर्तिका ने लखनऊ के कान्वेंट स्कूल, आई टी कॉलेज और लखनऊ यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है।
प्रतियोगिता के पहले राउंड में प्रतिभागियों ने अपने देश की ट्रेडिशनल ड्रेस पहन कर रैंप पर वॉक किया। इस राउंड में वर्तिका सिंह देसी अवतार में नजर आई और उन्होंने सभी दा दिल जीत लिया। इस राउंड के बाद वर्तिका ने कहा, 'एक सपना होना कितना ज़रूरी है। वह आज उसे सच होते हुए देख रही हैं'। 'भारत के छोटे शहरों में लड़कियों को सपने देखने का हक नहीं है लेकिन, मैंने सपना देखा उस पर विश्वास किया और कभी हार नहीं मानी।'
जीत चुकी है मिस दीवा का खिताब
वर्तिका मिस दीवा 2019 भी रह चुकी हैं। इससे पहले 2014 में वर्तिका ने मिस दीवा की प्रतियोगिता में भाग लिया तो उन्होंने 7 वां स्थान हासिल किया था। जिसके लिए उन्हें मिस फोटोजेनिक का अवॉर्ड मिला था। इसके साथ ही वर्तिका कई ब्यूटी प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। उत्तर प्रदेश सरकार के साथ मिलकर भी वह कई अवेयरनेस मुहिम भी चला चुकी है।
वर्तिका ने साल 2015 में फेमिना मिस इंडिया के 52वें एडिशन में भाग लिया था। फिर उन्होंने फेमिना मिस इंडिया ग्रैंड इंटरनेशनल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और तीसरे नंबर पर आईं। इसके अलावा वर्तिका मिस पॉपुलर वोट की लिस्ट में टॉप 10 में अपना जगह बना चुकी हैं। जीक्यू इंडिया ने उन्हें 2016 की सबसे हॉट महिलाओं की लिस्ट में स्थान दिया।
साल 2017 में वर्तिका ने फेमस किंगफिशर बिकिनी कैलेंडर में मार्च और अक्टूबर के पेज पर वार्तिक ने अपनी जगह बनाई। बता दें कि वर्तिका मॉडलिंग के साथ-साथ समाज सेवा भी करती हैं। उन्होंने वर्ल्ड बैंक द्वारा आयोजित एक स्वास्थ्य से जुड़े सरकारी प्रोजेक्ट में टेक्निकल एडवाइजर के रूप में अपना योगदान दिया।
लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP