20 APRSATURDAY2024 9:32:43 AM
Nari

शेविंग करते समय लग गया है कट तो ब्लीडिंग रोकने में मदद करेंगे ये उपाय

  • Updated: 23 Jun, 2018 04:26 PM
शेविंग करते समय लग गया है कट तो ब्लीडिंग रोकने में मदद करेंगे ये उपाय

पुरूषों को चेहरे को क्लीन करने के लिए शेविंग करनी ही पड़ती है। कई बार अपनी लापरवाही या फिर जल्दबाजी में शेविंग करते समय चेहरे पर कट लग जाता है जिसके कारण ब्लीडिंग और जलन होने लगती है। कुछ लोग इससे राहत पाने के लिए एंटीसेप्टिक क्रीम इस्तेमाल करते हैं। अगर आपके पास यह न हो तो आप कुछ घरेलू चीजों से भी इस जलन को कम कर सकते हैं। आइए जानिए किन चीजों का इस्तेमाल करके इस जलन और ब्लीडिंग से राहत मिल सकती है?

1. पेट्रोलियम जेली
शेविंग के दौरान ब्लीडिंग होने पर काफी जलन होती है। इस जलन और ब्लीडिंग को कम करने के लिए पेट्रोलियम जेली काफी बढ़िया उपाय है। इसके लिए कट पर पेट्रोलियम जेली लगाएं। अगर आपके पास जेली न हो तो आप इसकी जगह लिप बाम भी इस्तेमाल कर सकती है। 

2. बर्फ के टुकड़े
ब्लीडिंग रोकने और जलन को कम करने के लिए बर्फ भी काफी फायदेमंद है। कट लगने पर चेहरे पर आइस क्यूब्स लगाएं। इससे रक्त बंद हो जाएगा और जलन भी ठीक होगी। 

3. माउथवॉश
माउथवॉश भी रक्तस्राव को रोकने में मदद करता है। ब्लीडिंग वाली जगह पर माउथवॉश अप्लाई करें। कुछ ही मिनटों में ब्लड निकलना बंद हो जाएगा। 

4. आईड्रॉप
आईड्रॉप में नेचुरल एस्ट्रिंजेंट गुण होते है जो रेजर से कटने पर ब्लड निकलने को रोकने में मदद करते हैं। इससे कट लगने के कारण होने वाली दर्द से भी राहत मिलती है। 

5. डियोड्रेंट
डियोड्रेंट केवल दुर्गंध दूर करने के लिए ही नहीं रेजर के कारण कटने वाले रक्तस्राव को रोकने में भी मदद करता है। कुछ  डियोड्रेंट में एल्यूमीनियम क्लोराइड होता है जो हेमोस्टेटिक एजेंट के रूप में कार्य करता है। इससे रक्त का थक्का जल्दी से बन सकता है।
 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News