24 APRWEDNESDAY2024 9:27:14 AM
Nari

प्रेग्नेंसी के दौरान अगर हो जाए कब्ज तो तुरंत अपनाएं ये घरेलू इलाज

  • Edited By Meenu bala,
  • Updated: 05 Jul, 2018 06:09 PM
प्रेग्नेंसी के दौरान अगर हो जाए कब्ज तो तुरंत अपनाएं ये घरेलू इलाज

कब्ज का इलाज: गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। इन दिनों महिलाओं को कई शारीरिक समस्याओं से जूझना पड़ता है। उनमें से एक समस्या है कब्ज। कब्ज की समस्या हार्मोन्स के बदलाव के कारण होती है। जब शरीर में प्रोजेस्टेरोन हार्मोन का स्तर बढ़ आंते धीरे काम करने लगती है, जिसके कारण कब्ज की समस्या हो जाती है।  आज हम आपको कब्ज से छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू उपाय बताएंगे, जिसे इस्तेमाल करके आप इस समस्या से बड़ी आसानी से छुटकारा पा सकेंगे।

कब्ज का घरेलू इलाज

 नींबू 
प्रेग्नेंसी के दौरान कब्ज की समस्या से छुटकारा पाने के नींबू काफी फायदेमंद है। नींबू में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है जो कब्ज से समस्या को बहुत जल्दी ठीक कर देते हैं। नींबू को इस्तेमाल करने के लिए रोजाना गुनगुने पानी में आधे नींबू का रस और शहद मिलाकर पीएं। आपका पेट अच्छी तरह से साफ हो जाएगा।

कीवी
कीवी तो वैसे भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। कीवी में पर्याप्त मात्रा में पानी और फाइबर होता है जो कब्ज की समस्या को खत्म करने में मदद करते है। इस समस्या के होने पर रोजाना एक कीवी का सेवन करें।

ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं
शरीर का हाइड्रेट रहना बहुत जरूरी है। इसलिए प्रेग्नेंट महिला को कम से कम 8 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए। खूब पानी पीने से बोवेल मूवमेंट में परेशानी नहीं होती है डाइजेस्टिव ट्रैक्ट सही तरीके से काम करता है। जिससे कब्ज की समस्या नहीं होती।

तरबूज
तरबूज में पानी काफी मात्रा में पाया जाता है यह शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है और कब्ज की समस्या से छुटकारा पाने के लिए तरबूज बहुत बढ़िया उपाय है। गर्भावस्था में  तरबूज के बीजों से बनी चाय को पीने से कब्ज से से राहत मिल जाती है। 

 दही
दही में प्रोबायोटिक तत्व पाया जाता है जो पाचन शक्ति बढ़ाने में मदद करता है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को दही का सेवन जरूर करना चाहिए।

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News