19 APRFRIDAY2024 7:09:10 PM
Nari

कान्हा को लगाएं इन 7 चीजों का भोग, पूरी होगी मनचाही इच्छा

  • Edited By Harpreet,
  • Updated: 23 Aug, 2019 01:19 PM
कान्हा को लगाएं इन 7 चीजों का भोग, पूरी होगी मनचाही इच्छा

जन्माष्टमी को लेकर कृष्ण भक्त बहुत उत्साहित हैं। सब लोग लड्डू गोपाल को पूजा के वक्त अलग-अलग तरह के भोग लगाने के इच्छुक हैं। कुछ खास चीजें हो जो कृष्ण जी को बहुत प्रिय हैं। अगर आप उनमें से कुछ चीजों का भोग लड्डू गोपाल को लगाएंगे तो आपको उनकी दोगुनी प्रसन्नता हासिल होगी।

PunjabKesari,nari

वास्तु शास्त्रों में भी कान्हा की पूजा को लेकर बहुत सारे टिप्स दिए गए हैं। जिन्हें पूजा के वक्त अपनाकर आप कान्हा से अपनी मनचाही इच्छा पूरी करवा सकते हैं। शास्त्रों के अनुसार जब भी हम अपने गुरु-ईष्ट से कोई चीजे मांगे तो उसके बदलें में उन्हें प्रसन्न करने के लिए कुछ न कुछ भेंट जरुर करना चाहिए। ऐसे में चलिए जानते हैं आखिर आज के इस शुभ दिन आप कान्हा को किन-किन चीजों से मोहित कर सकते हैं।

दूध पेड़ा

दूध, दही और मक्खन के प्रति कान्हा का स्नेह जग जाहिर है। ऐसे में जनमाष्टमी की पूजा के दौरान लड्डू गोपाल को भोग लगाते वक्त थाली में दूध पेड़ा जरुर रखें।

छेना मुरकी 

जनमाष्टमी पर भगवान कृष्ण को भोग लगाने के लिए छेना की मिठाई भी खास रहेगी। छेना भी तो दूध से ही बनता है इसलिए इस जनमाष्टमी लड्डू गोपाल को छेना मुरकी से भोग लगवाना मत भूलें।

मनोहरदे उंडे

कर्नाटक की स्पेशल मिठाईयों में से एक हैं मनोहरदे उंडे। उड़द की दाल और दूध को मिलाकर इस मिठाई को तैयार किया जाता है। तो क्यों न इस जन्माष्टमी कान्हा को खुश करने के लिए अपने हाथों से कर्नाटक की यह स्पेशल मिठाई तैयार की जाए।

PunjabKesari,nari

चावल की खीर

चावल की खीर बनाना भी आसान है और इसे लगभग हर कोई खाना पसंद भी करता है। ऐसे में कृष्ण जी के साथ-साथ उनके भक्तों को खुश करने के लिए चावल की खीर बनाकर उन्हें भोग लगाएं। खीर में कद्दूकस किया हुआ कोकोनट डालना मत भूलें।

माखन मिश्री

कान्हा जी को माखन बहुत प्रिय है। ऐसे में आप माखन में मिश्री मिलाकर पूजा के वक्त कान्हा को जरुर भोग लगाएं। मिश्री के साथ-साथ सिंदूर डालना मत भूलें।

मेवे

भगवान कृष्ण की प्रसन्नता पाने के लिए उन्हें अलग-अलग तरह के मेवे भी जरुर भेंट करें। मेवों में काजू, बादाम, छुआरा और मिश्री जरुर शामिल करें।

PunjabKesari,nari

बेसन की बर्फी

अच्छी तरह भूने हुए बेसन की बर्फी भी कान्हा को बहुत प्रिय है। आप चाहें तो इसे घर पर भी बना सकती हैं। बर्फी में नारियल की गिरी जरुर डालें।

मोतीचूर लड्डू

लड्डू गोपाल को लड्डू न पसंद हो, ऐसा हो नहीं सकता। मोतीचूर के लड्डू चढ़ाने से भगवान श्री कृष्ण की अपार कृपा आप पर बनी रहेगी। कुछ लड्डू अपने आस पास के गरीब बच्चों में बांटना मत भूलें।

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News