19 APRFRIDAY2024 8:06:47 PM
Nari

गेंदे से बने फेस पैक से आएगा पार्लर जैसा Glow, दाग-धब्बे भी होंगे दूर

  • Edited By palak,
  • Updated: 24 Jun, 2022 01:08 PM
गेंदे से बने फेस पैक से आएगा पार्लर जैसा Glow, दाग-धब्बे भी होंगे दूर

महिलाएं त्वचा का निखार बढ़ाने के लिए कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करती हैं। लेकिन यह जरुरी नहीं कि ब्यूटी प्रोडक्ट्स हर तरह की स्किन को सूट कर जाएं। कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स त्वचा के लिए नुकसानदायक भी हो सकते हैं। फूलों का इस्तेमाल घर की साज सजावट के लिए तो किया ही जाता है, पर यह आपके त्वचा के लिए भी फायदेमंद हो सकते हैं। गुड़हल, गुलाब और गेंदे जैसे फूल आप अपनी त्वचा के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। गेंदे के फूल में एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। इसके अलावा गेंदे का फूल एक बहुत ही अच्छा एंटीसेप्टिक एजेंट है। आप इसे एस्ट्रिंजेंट के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि कैसे आप इसका त्वचा पर इस्तेमाल कर सकते हैं। 

गेंदे के फूल के फायदे 

गेंदे के फूल से बना फेस पैक लगाने से चेहरे के डार्क स्पॉट्स कम होते हैं। इसके अलावा ऑयली स्किन, सेंसिटिव स्किन, एंटी-एजिंग समस्याओं से भी आप राहत पा सकते हैं। आप गेंदे के फूल में कई ओर चीजें मिलाकर इसका अपनी त्वचा पर इस्तेमाल कर सकते हैं। यह फेसपैक आपके चेहरे की टैनिंग दूर करने में भी मदद करता है। 

PunjabKesari

गेंदे के फूल और चावल के आटे के फेसपैक 

एक्ने के कारण यदि आपकी त्वचा पर दाग-धब्ब हो गए हैं तो आप गेंदे के फूल में चावलों का आटा मिलाकर लगा सकते हैं।  चावल का आटा कील-मुंहासे कम करने में और उनके दागों को भी कम करने में मदद करता है। यग त्वचा का अनइवन स्किन टोन भी सेटल करके त्वचा में ग्लो लाने में भी मदद करता है।  

कैसे करें तैयार? 

सामग्री 

चावल का आटा - 2 चम्मच 
नारियल का तेल - 3 चम्मच 
नींबू का रस - 1/2 चम्मच 
गेंदे के फूल - 1/2 कप 

PunjabKesari

इस्तेमाल करने की विधि 

. सबसे पहले गेंदे के फूलों में  नारियल तेल मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। 
. फिर एक कटोरी में नींबू और चावल का आटा मिलाएं और मिला लें। 
. चावल और नींबू से तैयार किया हुआ मिश्रण पेस्ट में मिलाएं ।  
. पेस्ट में मिश्रण मिलाए और 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं। 
. चेहरे की सर्कुलर मोशन में मसाज करें और फिर चेहरा गुनगुने पानी से धो लें।  

 बेसन और गेंदे के फूल का फेस पैक

आप गेंदे के फूल और बेसन से बना हुआ फेसपैक ऑयली स्किन के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। बेसन में पाए जाने वाले गुण ऑयली त्वचा को कम करने में मदद करते हैं। इसके अलावा यह आपके चेहरे की टैनिंग भी कम करने में मदद करते हैं। 

कैसे करें तैयार? 

सामग्री 

गेंदे के फूल - 2 कप 
नारियल तेल - 1/2 चम्मच 
बेसन - 1 चम्मच 
कच्चा दूध - 1 चम्मच 

PunjabKesari

इस्तेमाल करने  की विधि 

. सबसे पहले आप नारियल का तेल और गेंदे के फूल का पेस्ट बना लें। 
. इसके बाद बेसन में कच्चा दूध मिला लें। दोनों चीजों मिश्रण को पेस्ट में मिलाएं। 
.  पेस्ट को अच्छे से मिलाकर त्वचा पर लगाएं। 
. 15 मिनट के बाद चेहरे पर स्क्रब करते हुए सादे पानी से धो लें। 
.  आप फेसपैक का इस्तेमाल हफ्ते में एक बार इस्तेमाल कर सकते हैं। 

गेंदे और दही का फेसपैक 

दही में पाए जाने वाले पोषक तत्व आपकी त्वचा की रंगत निखारने में मदद करते हैं। आप अगर चेहरे की रंगता निखारना चाहते हैं तो त्वचा पर इस्तेमाल कर सकते हैं। 

 कैसे करें तैयार? 

गेंदे के फूल का पेस्ट - 2 चम्मच 
नींबू का रस - 1 चम्मच 
गुलाबजल - 2 चम्मच 
दही - 2 चम्मच 

PunjabKesari

इस्तेमाल करने की विधि 

. सबसे पहले आप गेंदे के फूल के पेस्ट में नींबू का रस मिलाएं ।
. दोनों चीजों को अच्छे से मिलाएं और थोड़ा सा गुलाबजल मिला दें। 
. गुलाबजल मिलाने के बाद इसमें दही मिलाएं। 
. सारी चीजों को अच्छे से मिलाकर त्वचा पर लगाएं। 
. 10 मिनट के बाद हल्के हाथों से चेहरे की मसाज करते हुए सादे पानी से धो लें। 

गेंदे के फूल और हल्दी का फेस पैक 

आप गंदे के फूल के पेस्ट में थोड़ी सी हल्दी मिलाकर चेहरे पर इस्तेमाल कर सकते हैं। मुहांसे और त्वचा की रंगत निखारने के लिए यह फेसपैक बहुत ही मददगार साबित होगा। 

कैसे करें तैयार? 

 सामग्री 

शहद - 1/2 चम्मच 
हल्दी - 1 
गेंदे के फूल का पेस्ट - 2 चम्मच 
दूध - 2 चम्मच 

PunjabKesari

इस्तेमाल करने की विधि?

. सबसे पहले आप गेंदे के फूल के पेस्ट में थोड़ा सा दूध मिलाएं । 
. फिर इसे अच्छे से मिक्स कर लें और फिर इसमें थोड़ी सी हल्दी मिलाएं। 
. अब मिश्रण में शहद मिलाकर अच्छे से मिलाएं और 10 मिनट के लिए अपने चेहरे पर लगाएं। 
. तय समय के बाद चेहरा सादे पानी से धो लें। 

Related News