20 APRSATURDAY2024 9:58:38 AM
Nari

DIY: फ्लॉलेस लुक के लिए घर पर तैयार करें नेचुरल फांउडेशन

  • Updated: 24 Jun, 2018 01:56 PM
DIY: फ्लॉलेस लुक के लिए घर पर तैयार करें नेचुरल फांउडेशन

लड़कियां खूबसूरत दिखने के लिए बिना मेकअप के घर से बाहर निकलना बिल्कुल भी नहीं पसंद करती। चेहरे पर मेकअप करने से पहले सबसे जरूरी होता फांउडेशन लगाना। इससे चेहरे के पिंपल्स, दाग-धब्बों को छिपा कर फ्लॉलेस लुक मिलता है। लेकिन बाजार के फांउडेशन केमिकलयुक्त होने के कारण कई बार स्किन को नुकसान पहुंचाते हैं। अगर आपको भी मार्कीट के फांउडेशन सूट नहीं करते तो इस बार घर के बने फांउडेशन बने ट्राई करें। इससे किसी तरह का साइड-इफैक्ट भी नहीं होगा। आइए जानिए घर  पर किस तरह बनाएं फांउडेशन?

1. लिक्विड फाउंडेशन
विच हैजल (Witch Hazel)- 1 चम्मच
दालचीनी पाउडर- 1½ चम्मच
कोकोआ पाउडर- 1 चम्मच
शिया बटर- 1 चम्मच
एलोवेरा जैल- 1 चम्मच

विधि
सारी चीजों को बाऊल में डाल कर अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें। अब इसे किसी डिब्बी में डाल कर रख लें और इस्तेमाल करें।

2. बीवैक्स फाउंडेशन
बीवैक्स- 1 चम्मच
विटामिन ई तेल
दालचीनी पाउडर- 1½ चम्मच
कोकोआ पाउडर- 1 चम्मच
आरारोट पाउडर- 1 चम्मच
ऑलिव ऑयल- 1 चम्मच
चारकोल- 1 चम्मच

विधि
इन सारी चीजों को बाउल में ब्लेंड कर लें। अगर जब आपको पेस्ट गाढ़ा लगे तो आप अपने हिसाब से इसमें तेल मिला सकते हैं।

3. फाउंडेशन तेल
जोजोबा ऑयल- 1 चम्मच
ऑलिव ऑयल- 1 चम्मच
आरारोट पाउडर- 1 चम्मच
दालचीनी पाउडर- 1 चम्मच

विधि
इन सभी चीजों को भी बाऊल में डाल कर अच्छी तरह मिक्स कर लें और इस्तेमाल करें।

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News