25 APRTHURSDAY2024 6:53:41 PM
Nari

स्किन को हाइड्रेट करने के लिए इस्तेमाल करें होममेड फेस मिस्ट

  • Updated: 08 Jun, 2018 10:49 AM
स्किन को हाइड्रेट करने के लिए इस्तेमाल करें होममेड फेस मिस्ट

लड़कियां खूबसूरत दिखने के लिए कई तरह के ब्यूटी टिप्स यूज करती है। इनमें से एक ब्यूटी टिप्स है फेस मिस्ट। जिसकी पूरी जानकारी न होने के कारण लड़कियां इसे बहुत कम यूज करती है। यह स्किन को हाइड्रेट करता है। लेकिन ऐसा बिल्कुल ना सोचें कि इसे आप सिर्फ ड्राय या डिहाईड्रेट स्किन पर इस्तेमाल कर सकती हैं, यह ऑयली स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद है। इसे आप बड़ी आसानी से घर पर कर सकती है। आइए जानिए घर पर फेस मिस्ट कैसे बनाएं और अप्लाई करें।

इस तरह बनाएं फेस मिस्ट
फेस मिस्ट घर पर बनाने के लिए 2 ग्रीन टी बैग्स को 2 कप गर्म पानी में 15 मिनट के लिए डुबो कर रखें। ठंडा होने पर इसे स्प्रे बॉटल में डाल कर फ्रिज में थोड़ी देर के लिए रखें। फेस मिस्ट बन कर तैयार है। अब इसे हर समय अपने साथ रखें और हर 2-3 घंटे पर चेहरे पर स्प्रे करें।
इसके अलावा नारियल पानी और एलो वेरा जेल मिलाकर भी फेस मिस्ट तैयार कर सकती है। 

फेस मिस्ट के फायदे
1. यह स्किन को हाईड्रेट करके इसे ग्लोइंग बनाने में मदद करता है।

2. ऑयली स्किन पर इसे अप्लाई करने से चिपचिपाहट और ऑयलीनेस से राहत मिलती है। चेहरे पर स्प्रे करें और टिशू या साफ हाथों से चेहरे को थपथपाएं। 

3. यह मेकअप को सेट करने में मदद करता है। मेकअप करने के बाद इसे चेहरे पर स्प्रे करने से मेकअप लंबे समय तक टिका रहता है।

4. आईशैडो या ब्लश लगाने से पहले ब्रश पर फेस मिस्ट स्प्रे करें और फिर इससे आईशैडो या ब्लश लगा कर पाएं ड्रमैटिक लुक।

5. इसे चेहरे पर अप्लाई करने से गर्मियों में स्किन पर होने वाली जलन और इरिटेशन से राहत मिलती है।

6. इसे बालों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे बालों पर स्प्रे करने बाल जल्दी सेट हो सकते हैं। इसके अलावा यह फ्रिजी बालों से राहत दिलाने में भी मदद करता है।


 

Related News