18 APRTHURSDAY2024 4:37:34 PM
Nari

हैदराबाद कांड के बाद उन्नाव पीड़िता बोली- मैं मरना नहीं चाहती

  • Edited By khushboo aggarwal,
  • Updated: 06 Dec, 2019 05:48 PM
हैदराबाद कांड के बाद उन्नाव पीड़िता बोली- मैं मरना नहीं चाहती

शुक्रवार की सुबह चाहे भारत की एक बेटी को इंसाफ मिल गया है लेकिन अभी भी एक बेटी जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रही है। हैदराबाद गैंगरेप कांड के बाद बीते वीरवार को उन्नाव में 23 साल की रेप विक्टिम पर केरोसीन डाल कर जिंदा जलाने की कोशिश की गई लेकिन गुनहगारों की यह साजिश कामयाब नहीं हो पाई। 90 प्रतिशत जल चुकी रेप विक्टिम इस समय दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत से लड़ाई लड़ रही है। इसी बीच जब उसे होश आया तो वह अपने भाई से एक ही बात बोल रही है कि वह उसके गुनहगारों को छोड़ा न जाए। वह मरना नहीं चाहती है। 

 

घटना के बाद रेप पीड़िता ने बयान देते हुए कहा कि 5 आरोपियों ने पहले मारा-पीटा, चाकू मारा और फिर जिंदा जलाया। घटना के बाद उसे लखनऊ के सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जहां पर पीड़िता को प्लास्टिक सर्जरी ब्रन यूनिट में रखा गया। डॉक्टरों के मुताबिक पीड़िता 90 प्रतिशत जल चुकी है।

 

PunjabKesari,nari

डॉक्टर कर रहे हर संभव कोशिश

अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि वह लड़की को बचाने की पूरी कोशिश कर रहे है। पीड़िता शुक्रवार देर रात लखनऊ से दिल्ली शिफ्ट किया गया है। पीड़िता के अंग इस समय काम तो कर रहे है लेकिन वह अभी भी बेहोशी की स्थिति में हैं जिस कारण डॉक्टर कुछ भी पक्का नहीं बोल रहे है।


बता दें 23 साल की पीड़िता वीरवार सुबह उन्नाव से रायबरेली जाने के लिए ट्रेन पकड़ रही थी उसी समय 5 लोगों ने उस पर केरोसीन फेंककर आग लगा दी। महिला ने इसी साल मार्च महीने में रेप का केस दर्ज कराया था और उन्नाव की एक लोकल कोर्ट में इस ट्रायल चल रहा था। इन 5 आरोपियों की पहचान शुभम, शिवम, हरिशंकर, उमेश और राम किशोर के रुप में हुई है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले में पीड़िता की इलाज में मदद करने के साथ आरोपियों के खिलाफ सख्त कारवाई करने का आदेश दिया है। 

मार्च 2018 में दर्ज हुआ था केस 

लड़की को उसी गांव के आरोपी शिवम ने शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसाने की कोशिश की थी। जिसके बाद दुष्कर्म के वीडियो बनाकर ब्लैकमेल और मानसिक तौर पर परेशान किया। जिसके बाद लड़की रायबरेली अपनी बुआ के घर पर रहने चली गई लेकिन शिवम ने यहां भी उसका पीछा नहीं छोड़ा। तब हथियारों के दम पर उसने लड़की का सामूहिक दुष्कर्म किया। उसके बाद शिकायत करने पर 5 मार्च 2018 को एफआईआर दर्ज की गई। कोर्ट के आदेश पर आरोपियों को पकड़ लिया गया लेकिन 3 दिसंबर को जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया। 

 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें

Related News