बहुत से लोगों को घर में क्रॉकरी रखने का बहुत शौंक होता है। डीनर सेट, बाउल, कॉफी मग, टी सेट, कटलरी आदि रसोई का ऐसा बहुत-सा सामान होता है जिसमें खाना परोसने के साथ-साथ ये डैकोरेशन का भी काम करते हैं। आजकल घर के साज-सजावट के साथ-साथ लोग किचन कैबिनेट की डैकोरेशन का भी खास ख्याल रखते हैं। इसमें कुछ फनी डिजाइन की क्रॉकरी भी शामिल की जा सकती है, जिससे रसोई ज्यादा अटरैक्टिव लगने लगती है। कॉफी पीने के शौकीन हैं तो कॉफी मग के डिजाइन भी आपको बहुत आकर्षित करते होंगे। आप कोस्टर मग, चीनी के बने मग, लकड़ी, स्टिल और कांच आदि के कॉफी मग को अपनी रसोई का हिस्सा बना सकते हैं। इसके साथ आप मेहमानों पर अच्छा इंप्रैशन भी जमा सकते हैं।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP