25 APRTHURSDAY2024 10:25:38 PM
Nari

Priyanka-Nick Wedding!  5 दिन तक दर्शकों के लिए बंद रहेगा उम्मेद भवन

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 28 Nov, 2018 09:22 AM
Priyanka-Nick Wedding!  5 दिन तक दर्शकों के लिए बंद रहेगा उम्मेद भवन

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा 2 दिंसबर को अमेरिकन सिंगर निक जोनस के साथ सात फेरे लेने वाली है। दोनों की शादी जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में होगी। 29 नवम्बर से लेकर 3 दिंसबर तक निक और प्रियंका की शादी की रस्में पूरी होगी। खबरों के मुताबिक प्रियंका-निक की शादी में बॉलीवुड की कोई भी हस्ती शामिल नहीं होगी। दोनों परिवारवाले और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी करेंगे। 

शादी के लिए भारत पहुंचे निक 

निक जोनस शादी के लिए भारत पहुंच चुके है। इस बात की जानकारी खुद प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी थी। उन्होंने एक तस्वीर शेयर कर लिखा वेलकम होम बेबी। निक के भाई केविन और जो भी भारत पहुंच चुके है। 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Welcome home baby... 😍

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on Nov 22, 2018 at 4:36am PST

5 दिन बंद होंगे उम्मेद भवन के दरवाजे

सोशल मीडिया पर एक नोटिस की तस्वीर वायरल हो रही है जिस पर लिखा है कि सूचित किया जाता है कि रख-रखाव आदि कारणों से उम्मेद भवन पैलेस म्यूजियम 29 नवम्बर से लेकर 3 दिंसबर तक दर्शकों के लिए बंद रहेगा।
PunjabKesari, Umaid Bhawan palace notice

Related News