लोगों तक अपनी आवाज पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया एक बेहतर ऑप्शन है। इसी मीडिया पर रोहल बॉस के दो महंगे केले के बाद 2 बॉयल अंडे काफी चर्चा में है। इसके पीछे का कारण यह नही कि यह अंडे किसी खास मुर्गी या तरीके से बनाए गए है बल्कि इन दो अंडों के बदले में 1700 का बिल अदा किया गया। ट्विटर पर एक व्यक्ति ने मुंबई के हाई एंड फोर सीजन्स होटल का बिल शेयर किया है, जिसमें दो उबले हुए अंडों का बिल 1700 रूपए बनाया गया।
क्या है यह केस
टि्वटर यूजर कार्तिक धर ने अपने अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है “@FourSeasons मुंबई में 1700 रुपये में 2 अंडे। यानि की दो अंडे 1700 रुपए के।इतना ही नही पोस्ट पर ट्वीट करते हुए एक यूजन ने लिखा कि - इस अंडे के साथ सोना भी निकला है क्या? इस विवाद के बाद होटल की ओर से अभी तक किसी भी तरह कोई ब्यान नही दिया गया है। इतना ही नही कार्तिक ने राहुल बोस को बिल टैग करते हुए बिल की कापी भी अपलोड की है। इसमें उन्होंने लिखा भाई आंदोलन करें क्या?
आमलेट का भी है यही रेट
कार्तिक ने बताया है कि होटल में दो आमलेट के लिए उतना का ही बिल वसूला गया है जितने के उन्होंने दो अंडों के लिए अदा किया था। अंडों के बाद उन्होंने आमलेट का बिल भी ट्विटर पर अपलोड किया हैं।
क्या था राहुल बोस का केस
कुछ दिन पहले अभिनेता राहुल बोस से संबंधित केले का विवाद सोशल मीडिया व मीडिया में काफी छाया रहा है। चंडीगढ़ के डेडब्ल्यू मैरियट होटल ने उनसे दो केलों के लिए 442 रुपए लिए थे। इसके बाद आयकर विभाग को इस बारे में शिकायत की गई तो उन्होंने होटल पर 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया था।
लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP