कल रात मुंबई में हुए गोल्ड अवॉडर्स(Gold Awards 2019) के रेड कारपेट पर टीवी की कई हसीनाओं ने जलवे बिखेंरे। टीवी एक्ट्रेसेज एक से बढ़कर एक स्टाइलिश लुक में नजर आईं। किसी ने अपनी ड्रेस को लेकर वाहवाही लूटी तो कोई ट्रोलिंग का शिकार हुई। चलिए एक नजर डालते है इन दीवाज की लुक पर...
सबसे पहले बात करते हैं टीवी की प्रेरणा यानि की Erica Fernandes की। erica ने ब्लैक कलर का ऑफ-शोल्डर गाउन वियर किया था, जिसके साथ उन्होंने सिल्वर ज्वैलरी कैरी। मिनिमम मेकअप और हेयरबन उन्हें परफेक्ट लुक दे रहे थे।
अपनी एक्टिंग के लिए फेमस अनीता हंसनदानी ब्लैक कलर की शॉर्ट ड्रेस में दिखी। ड्रेस के साथ अनीता ने सिंपल हेयरस्टाइल किया। वहीं Divyanka Tripathi पीच कलर के गाउन में बेहद खूबसूरत नजर आई।
टीवी से बॉलीवुड में एंट्री कर चुकी एक्ट्रेस हिना खान ने पिंक कलर की वन-शोल्डर ड्रेस वियर की। ड्रेस के साथ हिना ने मिनिमम एक्ससेरीज कैरी की। हिना का मेकअप बिल्कुल भी अच्छा नहीं लग रहा था। उनके फैंस ने कहा too much makeup।
सीरियल यह रिश्ता क्या कहलाता है की शिवांगी जोशी ने पेस्टल कलर का गाउन पहना, जिसके साथ उन्होंने डार्क मेकअप किया। अपने आउटफिट में शिवांगी ठीक-ठाक लग रही थी।
एक्ट्रेस Rubina Dilaik का वेस्टर्न लुक देखने को मिला। उन्होंने ब्लू कलर का डीप नेक आउटफिट पहना था, जिसकी कमर पर बेल्ट लगी हुई थी। हाई हेयर बन रूबीना के लुक को अलग दिखा रहा था।
सनी लियॉन भी इस अवॉर्ड शो का हिस्सा बनी। सनी ने ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी थी, जिसके साथ रेड लिपस्टिक लगाई थी।
सब की चहेती भारती सिंह पति हर्ष के साथ शो में पहुंची। भारती ने ब्लैक एंड गोल्डन कलर की इंडो-वेस्टर्न साड़ी वियर की थी, जिसमें वह स्टनिंग लग रही थी।
एक्ट्रेस सुरभि चंद्रा (Surbhi Chandna) sequined golden dress में दिखाई दी। मिनिमम मेकअप और लाइट एक्ससेरीज उनके लुक को पूरा कर रही थी।
ऑफ शोल्डर गाउन में दिव्यंका त्रिपाठी
गुरमीत चौधरी और उनकी पत्नी देबिना