25 APRTHURSDAY2024 9:56:55 PM
Nari

ससुराल में बनी रहना है सभी की चहेती तो ट्राई करें ये टिप्स

  • Updated: 11 Mar, 2018 01:05 PM
ससुराल में बनी रहना है सभी की चहेती तो ट्राई करें ये टिप्स

शादी के बाद हर लड़की को अपने ससुराल के लोगों के साथ एडजस्ट होने में काफी समय लग जाता है। उसे हर वक्त यहीं डर लगा रहता है कि वह ससुराल के माहौल घुल-मिल पाएगी भी या नहीं। वहीं ससुराल में जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती है और उनकी उम्मीद भी उसी के साथ बढ़ जाती है। अगर आप भी इसी परेशानी में है तो आजद हम आपको कुछ टिप्स बताएंगे, जिन्हें अपनाकर आप ससुराल की जिम्मेदारियां बखूबी से निभा पाएगी और ससुराल में सबकी चहेती बहू बनी रहेगी।
 

1. बच्चों को प्यार और बड़ों को सम्मान दें
ससुराल में सबसे पहला रूल्स यहीं अपनाएं। अपने से बड़ों को सम्मान और छोटो को भरपूर प्यार दें। जब आप बच्चों के साथ घुल-मिल जाएगी, तो बड़ों से घुलने में ज्यादा दिक्कत नहीं होगी।
 

2. हमउम्र से बनाएं दोस्ती
ससुराल में जो भी सदस्य आपकी हम उम्र को उसके साथ दोस्ती बनाएं क्योंकि आप दोनों के सोचने का तरीका भी एक जैसा होगा और वह आपकी मदद भी करेगा। इसके अलावा हमउम्र के सदस्य के साथ रिश्ता भी जल्दी बन जाता है, ससुराल के रूल्स समझने में वह हर मौके पर आपकी मदद कर सकता है।
 

3. सभी खुशियों में शामिल रहें
घर में हर खुशी के मौके में शामिल रहें क्योंक् आपकी मौजूदगी उस पल को और भी खास बना सकती है। अगर वहीं खुशी पति की प्रमोशन या देवर की नौकरी लगने पर मनाई जा रही है तो आप भी अपनी तरफ से कुछ स्पैशल करें।
 

4. रीति-रिवाजों को बखूबी अपनाएं
माना कि आप मॉ़डर्न जमाने की है लेकिन ससुराल के रीति-रिवाजों को अच्छे से अपनाएं। उन्हें समझने की कोशिश करनी चाहिए, इससे ससुराल वाले भी खुश रहेंगे।
 

5. काम बांट कर करें
ससुराल में नई-नई जाने के बाद आप किसी भी काम को करने से मना नहीं कर सकती, इसी चक्कर में आप हद से ज्यादा कम करने लगती है, फिर यहीं आपकी रूटीन बना जाती है। अगर आप भी ऐसा ही कर रही है तो गलत है। अपने सभी काम बांटकर करें। अपने हाथ में उतना ही काम लें, जितना आप कर सकती है।
 

6. किसी की बुराई न करें
चाहें आपका ससुराल में कैसा भी रिश्ता है, लेकिन इस बात का जिक्र बाहर वालों से भी बिल्कुल भी न करें। सभी स्थितियों में खुद ही निपटें और हर बात अपने पति के साथ जरूर शेयर करें।

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News