19 APRFRIDAY2024 12:56:27 PM
Nari

हैवी लहंगे की जगह ट्राई करें करीना की यह आउटफिट

  • Edited By shipra rana,
  • Updated: 31 Oct, 2019 01:28 PM
हैवी लहंगे की जगह ट्राई करें करीना की यह आउटफिट

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपने फैशन सेंस के लिए जानी जाती है। दिवाली के मौके पर उनका एक लुक बहुत फेमस हुआ है। लड़कियों के हिसाब से करीना की यह आउटफिट कम्फर्ट और फैशन का मिक्स है। अक्सर हैवी लहंगे ही किसी भी पार्टी या शादी में वियर किया जाता है। मगर करीना का यह लहंगा लाइट वेट होने के साथ-साथ स्टाइलिश और खूबसूरत भी है। आइए आपको उनके लुक की एक झलक दिखातें है। 

 

 

दरअसल करीना ने 'गुड़ अर्थ' (Good Earth) के कलेक्शन का सी-ब्लू अजरख लहंगा पहना था। फैब्रिक चंदेरी-सा लगता है। मगर यह कोई और फैब्रिक है। जोकि करीना को राजस्थानी टच दे रहा है।

 

 

अगर बात ज्वेलरी की करें तो करीना ने गोल्डन चोकर नेकलेस पहना हुआ था। अपने लुक को पूरी तरह से भारतीय रखने के लिए उन्होंने पंजाबी जूती फुटवियर  चूज किया था। उनके झुमके भी डबल लेयर के थे।

 

 

उनकी डार्क ब्लू चोली और घाघरा के साथ ब्लू दुपट्टा बेहद खूबसूरत लग रहा है।

 

 

यही-नहीं उनके हस्बैंड और बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और बेटे तैमूर अली खान भी भारतीय अंदाज में बड़े डैशिंग लग रहे है।  

 

 

करीना ने अपना मेकअप भी काफी सिंपल रखा है। मगर बिंदी के कारण उनका भारतीय लुक बहुत पसंद किया जा रहा है।

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News