गुजिया गुजरात की बहुत फेमस डिश है। मगर होली के मौके पर लोग इसे हर जगह, हर शहर और घर में बनाकर खाना पसंद करते हैं। आइए आज आपको बताते हैं घऱ पर गुजिया बनाने का आसान तरीका...
सामग्री:
मावा - 100 ग्राम
सूजी - 50 ग्राम
बादाम - 2 टेबलस्पून
काजू - 2 टेबलस्पून
शक्कर - 100 ग्राम
मैदा - 2 कप
घी - 2 टेबलस्पून
नमक - 1 चुटकी
गुलाब जल - 1 टेबलस्पून
पानी - आटा गूंथने के लिए
चेरीज - 1 टेबलस्पून
गुजिया बनाने की विधि:
- एक कड़ाही में मावा लें, उसका पानी सूखने तक उसे धीमी आंच पर लगातार भूनते रहें।
- जब तक खोया एक साथ चिपक न जाए, और कड़ाही से फिसलने लगे।
- उसके बाद भी खोए को लगातार चलाते रहें, जब तक वह गोल्डन ब्राउन न हो जाए।
- अब उसे प्लेट में निकालकर एक साइड पर रख लें।
- पैन में सूज लें, सूजी को बस 2 से 3 मिनट तक भूनें।
- उसके बाद बारीक कटे बादाम और काजू डालें।
- अब तैयार मिक्सचर को बाउल में निकाल कर एक साइड पर रख लें।
- एक अलग बाउल में मैदा लें, उसमें घी डालें फिर गुलाब जल और पानी डालते हुए एक सख्त आटा गूंथ लें।
- फिर 10-15 मिनट के लिए आटे को रेस्ट करने दें, फिर उसे मुलायम हाथों से मसलें।
- जब आटा रेस्ट करें तो तैयार सूजी में चीनी पाउडर मिक्स करें।
- आप चाहें तो इसमें हर रंग की चेरीज भी डाल सकते हैं, इससे स्वाद और गुजिया का रंग दोनों बेहतरीन होंगे।
- अब आटे के छोटे-छोटे पेडे़ं लें, उन्हें बेल कर गोल कर लें।
- 4-5 इंच के गोल पेडे़ बनाएं, उसमें सूजी की फिलिंग रखें।
- फोल्ड करने के बाद गर्म-गर्म देसी घी में इन्हें तलें।
- जब गुजिया गोल्डन ब्राउन हो जाएं तो तेल सोखने वाले पेपर पर इन्हें निकालें।
- ठंडी-ठंडी ठंडाई के साथ इन गुजिया का मजा लें।
लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP