हर लड़की पंछी की तरह आसमान में उड़ना चाहती है तभी उसे आसमान का रंग सबसे ज्यादा भाता है। इस रंग के दीदार में इस सीजन ब्राइड्स आसमानी रंग के लहंगे को अपनी पहली पसंद बना रहे है।ब्लू के सारे शेड्स इंडिगो ,पेस्टल से ले कर पिजन ब्लू तक सारे शेड्स इस बार ब्राइड्स ने अपने लहंगे के लिए इस्तेमाल किए है। चलिए आपको ब्राइड्स की लहंगे की इस ब्लू कलेक्शन की कुछ तस्वीरें दिखाते है।
किसी ने नहीं सोचा होगा पिजन ब्लू लहंगा इतना खूबसूरत लग सकता है।
इंडिगो रंग हमेशा से ग्रूम को पहनते हुए देखा जाता है पर इस दुल्हन पर इंडिगो लंहगा बेहद आकर्षक लग रहा था।
क्लास कि बात करें तो पेल ब्लू और पेस्टल लहंगा सबसे बेहतरीन लग रहा है। इसकी चमक से दुल्हन का चेहरा और भी ग्लो कर रहा है।
मल्टी -टायर्ड ब्लू लहंगा, ब्लाउज का अलग डिजाईन और ब्राइड की खुशी इस लहंगे को और भी अच्छा दिखा रही है।
मॉडर्न टच भी है जरुरी।
चिकनकारी किया हुआ ब्लू लहंगा ब्राइड को बेहद प्यारा दिखाने में मदद कर रहा है।
फैशन और परंपरा को नजर में रखते हुए इन ब्राइड्स ने ब्लू रंग के लहंगे को अपने सबसे खास दिन पर यूं साझा किया।