23 APRTUESDAY2024 10:51:34 PM
Nari

अपने पार्टनर के साथ पूरी दुनिया ट्रेवल करना चाहती है 1 तारीख को जन्मी लड़कियां

  • Edited By shipra rana,
  • Updated: 24 Nov, 2019 01:49 PM
अपने पार्टनर के साथ पूरी दुनिया ट्रेवल करना चाहती है 1 तारीख को जन्मी लड़कियां

आजकल लड़कियां बहुत आत्मनिर्भर हो गई है। वो अपना हर काम खुद करने की क्षमता रखती है। जहा पहले अकेले लड़कियों को घूमने की इजाजत नहीं थी। मगर अब लड़कियां अकेले भी कही भी घूम सकती है। मगर कई लड़कियां ऐसी भी है जो अपने पार्टनर के साथ ही पूरी दुनिया का चक्कर अपने पार्टनर के साथ लगाना चाहती है। उन्हें शादी से पहले अपने पार्टनर के साथ ट्रेवल करना है। 1 तारीख को जन्मी लड़कियां कुछ ऐसी ही होती है। अब आप सोच रहे होंगे कि यह कैसे संभव है तो बतादें कि अंक विद्या (Numerology) के हिसाब से हर तारीख को अलग-अलग प्रकार के लोग जन्म लेते है। उन्हें अलग-अलग वर्गों में भी बांटा गया है। इसी विद्या के हिसाब से आज हम आपको 1 तारीख को जन्मी लड़कियों के बारें बहुत सारे सीक्रेट्स बताएंगे।

 

व्यवहार-

आत्मविश्वास की खजान

घूमने-फिरने की शौकीन इन लड़कियों में आत्मविश्वास कूट-कूट कर भरा होता है। जिसके चलते यह अपने पार्टनर के साथ बेझिझक कहीं भी घूमने फिरने चली जाती हैं। इसी सेल्फ-कॉन्फिडेंस के चलते ये लड़कियां अपनी करियर में बहुत तरक्की हासिल करती हैं।

पैसों का सही इस्तेमाल करना है आता

इस तारीख को जन्मी लड़कियां चलता-फिरता कैल्कुलेटर होती हैं। शॉपिंग करते वक्त झट से पैसों का हिसाब-किताब लगा लेती हैं। बार्गेनिंग करना भी इन लड़कियों के बाएं हाथ का खेल होता है।

Image result for shopping during travelling,nari

गिफ्ट्स देने की शौकीन

अपने पैसों से घरवालों के लिए गिफ्ट्स खरीदना इन लड़कियों को बहुत पसंद होता है। अपने छोटे भाई-बहनों के लिए यह कुछ न कुछ खरीदती ही रहती हैं। अपने पार्टनर को भी आए दिन गिफ्ट्स देना इन्हें बहुत पसंद होता है।

छोटे बच्चें हैं पसंद

बच्चों के साथ खेलना और उन्हें पढ़ाई में मदद करना भी इन्हें बहुत पसंद होता है। अपने काम से समय निकालकर बच्चों के साथ खेल कर ये खुद को स्ट्रेस-फ्री महसूस करती हैं।

Image result for girls playing with kids,nari

शरारत की पुड़िया

बच्चों के साथ रह-रहकर यह खुद भी बहुत शरारती हो जाती हैं। अपने पार्टनर के साथ भी बचकानी हरकतें करना इन्हें बहुत पसंद होता है।

हर काम में माहिर

आत्म-विश्वास से भरपूर यह लड़कियां अपने हर काम को पूरी शिदद्त के साथ पूरा करती हैं। चुटकी बजाकर अपना काम खत्म कर लेना इनका खास हुनर होता है।

मेकअप से लगाव

इनकी वार्डरोब में मेकअप का खजाना छिपा होता है। शॉकिंग बात है कि मेकअप का इस्तेमाल ये बहुत कम करती हैं।

Image result for wardrobe full with makeup,nari

ट्रेवल करने के लिए पैसे करती है इकठ्ठे

ये जितनी भी सेविंग्स करती हैं, उन पैसों का इस्तेमाल बस ट्रेवलिंग करने में करती हैं।

वफादार

अपने पार्टनर के साथ ये लड़कियां बहुत लोयल होती हैं। जिस भी रिश्ते में पड़ती हैं उसे अपनी पूरी वफादारी के साथ निभाती हैं। फिर चाहे वह रिलेशनशिप हो, दोस्ती या फिर रेलिटिवस के साथ रिश्ता।

जिद्दी

अपनी हर बात को मनवाना इन्हें बखूबी आता है।

Image result for loyal with partner,nari

करियर

1 तारीख को जन्मी लड़कियों को NGO या अनाथ आश्रम के लिए काम करना चाहिए। ये सिर्फ उन्हें ही नहीं बल्कि सभी को आगे बढ़ाएंगी।

लव लाइफ

इन्हें प्यार में अक्सर डूबते हुए देखा है। इसका मतलब यह है कि जब भी ये प्यार में होती है तो अपना पूरा समय अपने पार्टनर के साथ ही वयतीत करती है। जैसा की आपको मालूम है कि लड़कियां प्यार में बहुत-सी चीजे करती है। उनमे से एक है प्यार में अपने पार्टनर के लिए कुकिंग करना। ये अपने पार्टनर के लिए बेस्ट डिश बना-बना कर उन्हें अपना दीवाना बना देती है। उन्हें अपने पार्टनर के साथ फिजिकल रहना बहुत पसंद है। बैडरूम में जितनी शरारती चीजें है वो उन्हें करना अच्छा लगता है।

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News