16 APRTUESDAY2024 9:41:57 PM
travelling

इस बार करें भूटान की सैर, उठाएं कुदरती खूबसूरती का मजा

  • Updated: 18 Oct, 2017 12:00 PM
इस बार करें भूटान की सैर, उठाएं कुदरती खूबसूरती का मजा

लाइफ में कुछ समय के लिए काम-काज छोड़कर घूमना भी जरूरी है। इससे फ्रेशनेस मिलती है और दुनिया के बारे में जानकारी हासिल करने का भी मौका मिलता है। आप हर बार एक ही जगह पर जाकर बोर हो गए हैं तो इस बार भूटान भी घूम लें। यहा पर बहुत खूबसूरत डेस्टिनेशन हैं, जो देखने में बहुत लाजवाब है। भूटान दक्षिण एशिया का छोटा सा देश है जो दक्षिण एशिया में बसा है। तिब्बत और चीन में स्थित यह देश कुदरती खूबसूरती से भरपूर है। यहा पर दुनियाभर से भारी तादाद में सैलानी घूमने के लिए आते हैं। आइए जाने भूटान की कुछ खास जगहों के बारे में। 

टाइगर नेस्ट मोनास्ट्री

PunjabKesari
भूटान में टाइगर नेस्ट मोनास्ट्री खास टूरिस्ट प्लेस में से एक है। इसका निर्माण 1692 में हुआ था। इस जगह की कुदरती खूबसूरती देखते ही बनती है। कहा जाता है कि गुरु पद्मासम्भवा यहां तीन साल, तीन महीने, तीन हफ्ते, तीन दिन और तीन घंटों तक ध्यान में लीन थे। दूर-दूर से लोग इसे देखने के लिए आते हैं। 

महात्मा बुद्ध की प्रतिमा

PunjabKesari
विश्व में महात्मा बुद्ध की ऊंची प्रतिमाओं में से एक ग्रेट बुद्ध डोरडेन्मा शाक्यमुनि बुद्ध प्रतिमा भूटान में स्थित है। इसकी ऊंचाई करीब 169 फीट है। 

कुदरती खूबसूरती
भूटान की प्राकृतिक खूबसूरती लाजवाब है। यहां के पहाड़ों पर ट्रैकिंग करने का अलग ही मजा है। एडवेंचर के शौकिन हैं तो भूटान आपके लिए बैस्ट प्लेस है। अक्टूबर के बाद यहां का मौसम बहुत अच्छा हो जाता है। 

 

 

नारी से जुडी और जानकारी हासिल करने के लिए डाइनलोड करें Nari App

Related News