25 APRTHURSDAY2024 10:22:19 AM
Nari

विश्व योग दिवस: देश-विदेश की इन 7 जगहों पर लें योग के साथ घूमने का मजा

  • Updated: 21 Jun, 2018 11:40 AM
विश्व योग दिवस: देश-विदेश की इन 7 जगहों पर लें योग के साथ घूमने का मजा

योग के लिए जगहें : देश जितनी तेजी से विकसित हो रहे हैं, उतनी तेजी से लोगों में स्ट्रेस भी बढ़ रहा है। लोग तनाव, स्ट्रेस के साथ बीमारियों से बचने के लिए योग का सहारा लेते हैं। इसमें कोई शक नहीं कि आपको फिट रखने में योग का अहम स्थान है और आजकल हर इंसान योग से जुड़ रहा है। आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर हम आपको ऐसी प्राकृतिक और खूबसूरती से भरी जगहें के बारे में बताएंगे, जो न सिर्फ टूरिस्ट्स को पसंद आती हैं बल्कि यह प्लेस योग करने वालों के लिए भी बहुत बेहतरीन है। ऐसी प्राकृतिक जगहें पर योग करने से आपको अधिक फायदा मिलेगा।

 

1. धर्मशाला, प्रकृति की गोद में योग
योग के लिहाज से धर्मशाला और मैक्लॉडगंज एक परफेक्ट जगह है। भारत के बेस्ट योग और मेडिटेशन सेंटर्स हैं यहां, जहां दुनियाभर से लोग, योग करने के लिए आते हैं। धौलाधार की पर्वत श्रृंखला के बीच स्थित धर्मशाला में बेस्ट सात्विक और शाकाहारी भोजन मिलता है, सर्टिफाइड योग टीचर्स हैं और लोगों की ऐसी कम्युनिटी है जो आपको सपॉर्ट करती है।

PunjabKesari

2. कॉलोराडो, डंटन हॉट स्प्रिंग्स
कॉलोराडो का डंटन हॉट स्प्रिंग्स होटल पर्यटकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। इस होटल में टूरिस्ट की लॉग केबिन में रहने की व्यवस्था की जाती है। यहां उनका दिन आष्टांग योगासन और ऑर्गेनिक ब्रेकफास्ट शुरू होता है। इसके बाद उन्हें पहाड़ों की ट्रैकिंग करवाई जाती है।

PunjabKesari

3. गोवा- पार्टी नहीं, योग के लिए जाएं गोवा
अक्सर लोग पार्टी और वीकेंड का मजा लेने के लिए गोवा जाते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं गोवा मन को शांत करने में भी मददगार है। गोवा के खूबसूरज बीचेस और प्राकृतिक नजारों के बीच योग करने का अपनी ही अलग मजा है।

PunjabKesari

4. मैसूर में मनाएं योगा डे
अगर आप गर्मियों की छुट्टियों के लिए मैसूर जा रहे हैं तो आपको बता दें कि यह योगा के लिए भी काफी मशहूर है। यहां के योग अभ्यास केंद्र पर्यटकों को काफी आकर्षित करता है। मैसूर अपनी अष्टांग परंपरा के लिए दुनियाभर में मशहूर है।

PunjabKesari

5. मेक्सिको, मायान पेनिनसुलर
मेक्सिको घूमने के लिए ही नहीं बल्कि योगा करने के लिए पर्यटकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। प्राचीन चीनी सफेद समुद्र तट स्थित मायान पेनिनसुलर में सुबह की शुरुआत योगा क्लासेस से की जाती है। इसके बाद उन्हें खाने के लिए हैल्दी और टेस्टी खाना दिया जाता है।

PunjabKesari

6. पुडुचेरी- योगा के साथ प्राकृति नजारों का मजा
अगर आप योगा करने के बहुत ज्यादा शौकीन है तो यह जगह आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है। पुडुचेरी में आप योग के साथ सुदंर नजारो का मजा भी ले सकते हैं। यहां आकर आपको इतनी शांति मिलेगी की आपका मन वापस जाने को ही नहीं करेगा।

PunjabKesari

7. ग्रीस, योग हॉल
ग्रीस के सुंदर गांवों में स्थित एंजेला फार्मर एंड विक्टर वेन कूटन्स योगा हॉल पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है। यहां सुबह योगा तो शाम को मेडिटेशन और प्राणायाम कराएं जाते हैं। यहां का शांत और सुदंर वातावरण हर किसी का मन मोह लेता है।

PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News