19 APRFRIDAY2024 7:54:53 AM
Nari

कम बजट में घूमने का है प्लान तो जरूर करें इस खूबसूरत शहर की सैर

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 28 Jul, 2018 04:58 PM
कम बजट में घूमने का है प्लान तो जरूर करें इस खूबसूरत शहर की सैर

नई-नई जगहें घूमने का शौक तो हर किसी को ही होता है। दुनियाभर में बहुत-सी जगहें ट्रैवलिंग के लिए मशहूर है लेकिन अगर आप कम बजट में कहीं घूमना चाहते हैं तो नेपाल आपके लिए बेस्ट है। प्राकृतिक सौंदर्य और ऐतिहासिक जगहें खूबसूरत नजारों से भरपूर नेपाल में आप अपनी फैमिली या फ्रैंड्स के साथ खूब एंजॉय कर सकते हैं। इसके अलावा ऊंचे-ऊंचे पर्वतों और घने जंगलों के खजानों से खुद को समेटे हुए नेपाल में आप ट्रैकिंग, एडवेंचर्स स्पोर्ट और नेचुरल टूर का लुफ्त उठा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं नेपाल में घूमने में लिए कुछ खूबसूरत जगहें।

 
Exploring Nepal's Natural Beauty

Nepal looks absolutely beautiful

Posted by Be There on Thursday, July 26, 2018

PunjabKesari

1. लुंबिनी
भारत-नेपाल सीमा रुमिनोदेई गांव को ही लुंबिनी कहा जाता है। बौद्ध धर्म के इस प्रमुख स्थल में आप मायादेवी का खूबसूरत मंदिर देख सकते हैं। इसके अलावा यहां देखने के लिए और बहुत-सी खूबसूरत जगहें है।

PunjabKesari

2. पशुपतिनाथ
यूनेस्को विश्व सांस्कृतिक विरासत की सूची में शामिल पशुपतिनाथ मंदिर हिन्दू लोगों के 8 मुख्य मंदिरों में से एक है। दुनिया भर से लोग इस मंदिर के सौंदर्य और वास्तुकला को देखने के लिए आते हैं।

PunjabKesari

3. देवघाट धाम
देवघाट धाम पर आप दो नदियों का अद्भुत संगम देख सकते हैं। इसके अलावा आप इस स्थान के आसपास में वाल्मीकि मंदिर, सोमेश्वर कालिका मंदिर किला, कबिलासपुर किला आदि पर्यटक स्थलों भी देख सकते हैं।

PunjabKesari

4. चांगुनारायण मंदिर
यह मंदिर नेपाल का सबसे पुराना और प्राचीन मंदिर है। शिवपुरी की पहाड़ियों पर बने इस मंदिर में आपको शिलपकला में बनी विष्णु भगवान और शेषनाग की मूर्ति भी देखने को मिलेगी।

PunjabKesari

5. नागरकोट
नेपाल का नागरकोट हिल स्टेशन 7 हजार फीट की ऊंचाई पर बना हुआ है। इस हिल स्टेशन की सबसे ऊंची पीक से आपको माउंट एेवरेस्ट का सूर्योदय भी दिखाई देगा।

PunjabKesari

6. पोखरा
पोखरा शहर सेंट्रल नेपाल में फेवा झील के पास में स्थित है। यहां आप अनोखे मंदिर, हिल्स और झीलों का मजा ले सकते हैं।

PunjabKesari
PunjabKesari

7. पाटन
नेपाल के इस तीसरे सबसे बड़े शहर में आप कल्चरल हैरिटेज, आर्ट और क्रॉफ्ट को देख सकते हैं। इसके अलावा इस शहर का 'पाटन को फेस्टिवल' भी काफी फेमस है।

PunjabKesari

8. गुप्तेश्वर गुफा
डेविस फाल के पास में बनी यह एक धार्मिक गुफा है। तीन कि.मी लंबी इस गुफा में आप एक शिवलिंग को देख सकते हैं।

PunjabKesari
PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News